इंदौर
DCP ट्रैफिक ने किया चौराहों का निरीक्षण, बोले- भागकर नहीं बचेंगे नियम तोड़ने वाले
इंदौर। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए DCP क्राइम और ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी खुद सड़क पर उतरे। उन्होंने घंटाघर सहित प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया और स्टाफ को सख्ती के निर्देश दिए।
क्या कहा DCP ने:
– रॉन्ग साइड, रेड लाइट जंप और मोबाइल पर बात करने वालों पर सीधी कार्रवाई करो।
– लेफ्ट टर्न ब्लॉक करने वालों को न बख्शो।
– तेज आवाज वाली मोडिफाइड साइलेंसर बुलेट पर चालान बनाओ।
नया सिस्टम:
पुलिस अब रोक-रोक कर नहीं, फोटो खींच कर चालान बना रही है। ड्रोन से भी निगरानी हो रही है। पुलिस का कहना है – “फोटो खिंचा तो चालान घर पहुंचेगा, भागकर नहीं बच पाओगे।”
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नियमों का पालन कर खुद भी सुरक्षित रहें और ट्रैफिक सुधारने में मदद करें।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







