इंदौर:
रॉन्ग साइड चलना पड़ा भारी, 4 चालकों पर FIR*
इंदौर। ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग साइड चलने वालों पर अब FIR करना शुरू कर दिया है। चाणक्यपुरी चौराहे पर ड्रोन से निगरानी के दौरान 4 वाहन चालकों पर अन्नपूर्णा थाने में केस दर्ज कराया गया है।ये लोग वन-वे में खतरनाक तरीके से गाड़ी खड़ी कर रहे थे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने इसे सिर्फ नियम तोड़ना नहीं, बल्कि दूसरों की जान खतरे में डालना माना।
जिन पर FIR हुई:
1. रितेश पटेल – MP41NG1709
2. अनूप सिंह – MP09VW4534
3. लक्ष्मण सिंगारे – MP09QX4690
4. संजय कुमावत – MP09MG9210
इन पर BNS की धारा 285 और मोटर व्हीकल एक्ट 177/116 के तहत केस दर्ज हुआ है।
पुलिस की जनता से अपील है कि- शॉर्टकट के चक्कर में रॉन्ग साइड न जाएं, ये जानलेवा है।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा






