- नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
- राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
Author: Policewala
चौरई। विकासखंड चौरई वृत्त के आबकारी अमले ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में 301 पाव देशी मसाला मदिरा, 45 पाव ऑफिसर्स च्वॉइस व्हिस्की और एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार 23-24 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि हलाल-चौरई-कुकरई तिराहा के समीप कुकरई मार्ग पर आबकारी टीम ने दुपहिया वाहन सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। दोनों वाहन रोककर भागने लगे। घेराबंदी के दौरान सिवनी ललमटिया निवासी संदीप पटले को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी राकेश राजपूत अंधेरे का फायदा…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी शहपुरा। मध्यप्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडौरी के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। व्यवहार न्यायालय परिसर शहपुरा के अधिवक्ता कक्ष में आयोजित बैठक में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दारा सिंह मंडलोई ने न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ समझौते योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक संख्या में निराकरण को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने नेशनल लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों का आपसी…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी (मध्य प्रदेश)। जिले में सरकारी धान के भंडारण में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। निगवानी स्थित वेयर हाउस में खुले स्टेक में रखी हजारों क्विंटल धान बारिश के पानी की चपेट में आकर खराब हो गई। कई बोरियां सड़ चुकी हैं, जबकि कुछ बोरियों में धान अंकुरित होकर पौधे का रूप ले चुकी है। सरकारी अनाज की बर्बादी के सामने आने के बाद भंडारण व्यवस्था और जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 15 हजार बोरियां खराब होने का दावा जानकारी के अनुसार निगवानी वेयर हाउस परिसर में करीब…
रायपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रायपुर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में मालवीय रोड पर पैदल गश्त के दौरान एसीसीयू और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने खरीदारी के लिए आई महिलाओं और बच्चों को निशान बनाने वाली दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। समय रहते हुई इस कार्रवाई से त्यौहारी भीड़ के दौरान कई संभावित चोरी की वारदातें टल गई हैं। घटना के अनुसार मालवीय रोड क्षेत्र में एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना…
कटनी कटनी | बहोरीबंद क्षेत्र ही नहीं, बल्कि आज संपूर्ण मध्य प्रदेश के ग्रामीण और कस्बाई अंचलों में एक नई और विकराल समस्या उत्पन्न हो गई है शासकीय एवं चरागाह भूमि पर अवैध कब्जा तथा उसके परिणामस्वरूप सड़कों पर बैठने को मजबूर बेसहारा गोवंश। गोवंश भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि और सांस्कृतिक धरोहर की रीढ़ रहा है। जिस पशु को कभी ‘गोधन’ मानकर पूजा जाता था और जिसके लिए गांवों में विशेष ‘गोचर’ (चरागाह) आरक्षित किए जाते थे, आज वही गोवंश अपने अस्तित्व और आश्रय के लिए तरस रहा है। ग्रामीण इलाकों में शासकीय और गोचर भूमि पर हुए चौतरफा…
सतना मध्य प्रदेश पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रेमलाल कुर्वे के दिशा-निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, चित्रकूट राजेश सिंह बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चित्रकूट निरीक्षक नीलेश तिवारी के नेतृत्व में थाना चित्रकूट पुलिस द्वारा महिला से मंगलसूत्र लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22.08.2026 को फरियादिया श्रीमती पुष्पा देवी पति मिथलेश कुमार पटेल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पालदेव (नौबस्ता), थाना चित्रकूट, जिला सतना द्वारा थाना चित्रकूट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मायके ग्राम टेढ़ी पुराना…
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक संपन्न सतना मध्य प्रदेश कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने विगत दिनों जिले में हुई लगातार वर्षा के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव वाले स्थानों पर मलेरिया और डेंगू के मच्छर पनपने नहीं देने के सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा ग्राम पंचायतें सभी पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन और जरमेक्स से पेयजल की शुद्धता कराये। इसके साथ ही खुले कुओं में ब्लीचिंग पावडर एवं क्लोरीन टेबलेट से पेयजल का शुकिद्धकरण कराने और लोगों में साफ…
• संयुक्त ए.एन.एम. एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन • प्रोत्साहन राशि, संविदा नियमितीकरण, पदोन्नति और नर्सिंग कैडर में बहाली की उठाई मांग शहडोल:-मध्य प्रदेश की ए.एन.एम. महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के निराकरण को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त ए.एन.एम. एसोसिएशन (संविदा-नियमित) कर्मचारी संघ जिला शहडोल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 8 सूत्रीय मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो दिनांक 25 अगस्त 2026 से…
दमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन ने दिए दिशा-निर्देश
दमुआ। दिनांक 24/08/26आगामी त्योहारों रक्षाबंधन, भुजलिया, गणेश चतुर्थी एवं ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाए जाने को लेकर दमुआ में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित समस्त वरिष्ठ पत्रकार गण, व्यापारी बन्धु, जुन्नारदेव एसडीओपी मेडम सोनम पाटिल जी,प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिरसाम जी , नायब तहसीलदार धनराज पवार जी , एम बी ई बी के जूनियर इंजीनियर समरेश पटेल, नगर पालिका की और से मुकेश चंदेल, सुरेश मानेकर जी, पार्षद गण ,अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शांति समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। 🖊️बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान…
पर्यटन, शिक्षा और अधोसंरचना विकास पर रहेगा विशेष फोकस; केंद्रीय विद्यालय व आधुनिक पुस्तकालय के लिए होगी पहल ईको पार्क का होगा कायाकल्प, निर्माणाधीन सड़कों में तेजी और स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सख्त जोर गरियाबंद, 24 अगस्त 2026। नवपदस्थ कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जिले के पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक में गरियाबंद के विकास की प्राथमिकताओं और प्रशासन की कार्ययोजना को लेकर स्पष्ट दिशा तय की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और विकास कार्यों को धरातल पर प्रभावी रूप से उतारना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।…













