Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.18.08

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.37.22

सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • 51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान
  • लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश
  • सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त
  • 12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
  • बारिश में भीगी सरकारी धान, हजारों बोरियां सड़ीं; निगवानी वेयर हाउस की व्यवस्था पर उठे सवाल
  • रायपुर: रक्षाबंधन से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिरोह की 2 महिलाएं गिरफ्तार, 12 लाख के जेवर जप्त
  • शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, बेघर गोवंश और सड़कों पर मंडराता संकट, कोई ध्यान देने वाला नहीं, गौ माता घूम रही हैं रोड पर पुकार रही भगवान को कि करो हमारी रक्षा, जिले के हर गांव में हैं अतिक्रमण होना चाहिए कार्यवाही
  • महिला से मंगलसूत्र लूट की वारदात का त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जल जमाव वाले क्षेत्रों में नहीं पनपे मच्छर, पेयजल को शुद्ध और क्लोरीनेषन कराये
Policewala

जल जमाव वाले क्षेत्रों में नहीं पनपे मच्छर, पेयजल को शुद्ध और क्लोरीनेषन कराये

PolicewalaBy PolicewalaAugust 24, 2026No Comments3 Views
WhatsApp Image 2026 08 24 at 19.28.22 1

समय-सीमा प्रकरणों की बैठक संपन्न

सतना मध्य प्रदेश

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने विगत दिनों जिले में हुई लगातार वर्षा के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव वाले स्थानों पर मलेरिया और डेंगू के मच्छर पनपने नहीं देने के सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा ग्राम पंचायतें सभी पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन और जरमेक्स से पेयजल की शुद्धता कराये। इसके साथ ही खुले कुओं में ब्लीचिंग पावडर एवं क्लोरीन टेबलेट से पेयजल का शुकिद्धकरण कराने और लोगों में साफ स्वच्छ जल एवं जल स्त्रोतों का पानी उबालकर ही पीने के लिए उपयोग करने की जागरूकता लाने के निर्देश दिये है। सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की संपन्न बैठक में सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, सुमेश द्विवेदी, सुभाष मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर जीतेन्द्र वर्मा, संदीप परस्ते सहित जनपद के सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।कलेक्टर ने कहा कि बरसात के मौसम में जल जन्य और मच्छर जनित बीमारियां नहीं फैले इसके आवश्यक प्रबंध स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग करें। अतिवर्षा के दौरान जल जमाव को हटाने और पानी की सुचारू निकासी के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही करें। विशेष रूप से जहां नदियों और नालों का पानी उतरा है उन स्थानों पर विशेष ध्यान दें। मच्छर बहुलता और मलेरिया प्रोन एरिया में फागिंग और स्प्रे कराये। बरसात के पानी से जिन लोगों की सामग्री और मकान की क्षति हुई है। राजस्व अधिकारी सर्वे कर क्षति का आंकलन करें तथा आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध कराये। जिन परिवारों के घरों में पानी घुस गया है। उस परिवार को 50 किलोग्राम गेहूं, आटा अथवा चावल मुफ्त दिलवाये और सामग्री के नष्ट होने पर 5 हजार रूपये की तत्कालिक सहायता दें।
कलेक्टर ने कहा कि वर्षा के दौरान जिन विभागों और एजेंसियों की सडकों में गड्ढे हुए है, अथवा खराब हुई हैं। उन सडकों में तत्काल मरम्मत कार्य कर मोटरेबल बनाये। सडकों के गड्ढों में मिट्टी मुरूम नहीं भरे बल्कि अच्छी सामग्री से काम्पेक्सन करें। उन्होंने सतना-चित्रकूट मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग में एनवीडीए की नहर डायवर्सन रोड को उचित स्वरूप में बनाये रखने के निर्देश नर्मदा घाटी विकास के अधिकारियों को दिये। इसी प्रकार सतना-पन्ना रोड पर सोहावल मोड के पास निर्माणाधीन मैहर, सतना मार्ग और अंडर पास ब्रिज के निर्माण में मुख्य सडक पर नाले का पानी बहाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से गहरी अप्रसन्न्ता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पुरा

WhatsApp Image 2026 08 24 at 19.28.22

नी सडक के मरम्मत और पानी निकासी के कार्य पर नगर निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया व्यय संविदाकार से वसूलने की कार्यवाही करें। जिले में वर्ष 2016-17 के स्वीकृत आंगनवाडी केन्द्र और उचवा टोला के स्वीकृत स्कूल भवन का कार्य अब तक प्रारंभ नहीं करने पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री लाजरूस केरकेट्टा के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उचवा टोला स्कूल की निर्माण सामग्री स्थल पर पहुंचने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करना लापरवाही को दर्शाता है। एक-दो दिन में स्कूल का निर्माण प्रारंभ करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। डीएमएफ के कार्यो की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्माण कार्यो में गुणवत्ता ठीक रखने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा झूरी नाला (चित्रकूट) के लिए स्वीकृत जल संरक्षण कार्य बेहतर रूप से पूर्ण किया गया है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों को समय पर मानदेय दिये जाने के निर्देश सीएमएचओ और सिविल सर्जन को दिये। उन्होंने समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में अंतिम अंतराल में नेशनल हेल्थ मिशन की उपयंत्री अनीता द्विवेदी के उपस्थित होने पर नाराजगी व्यक्त की। नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा में कलेक्टर ने बल्क बेस्ट जनरेशन के पंजीयन और भी बढाने के निर्देश दिये। इसके तहत अभी तक नगर निगम सतना सहित 9 नगरीय निकायों में कुल 32 बल्क बेस्ड जनरेशन रजिस्टर्ड किये गये है।
कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का अगला शिविर रक्षाबंधन और जन्माष्टमी त्यौहार होने के फलस्वरूप 11 सितम्बर शुक्रवार को उचेहरा में होगा। सभी संबंधित अधिकारी अब तक सम्पन्न हुए तीन शिविरों में फालोअप की कार्यवाही शीघ्र पूरी कर ले। ईद-मिलाद-उन-नबी, रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने स्तर पर शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिये। सीएम हेल्पलाइन, फार्मर रजिस्ट्री, नक्शा विहीन ग्राम, रेल्वे, नर्मदा घाटी विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग के समन्वय के बिन्दुओं और जल निगम के कार्यो की समीक्षा भी की गई। जनगणना कार्य की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि सभी 542 गणना ब्लाकों में चार्ज अधिकारियों द्वारा जिला जनगणना हैण्डबुक का कार्य अनिवार्य रूप से 30 अगस्त तक पूर्ण कर लिया जाये। जिन तहसील गणना ब्लाकों में कार्य शेष है। उनमें बिरसिंहपुर में 109, कोटर में 19, मझगवां में 74, नागौद 83, रामपुर बघेलान 74 और उचेहरा में 120 ब्लाक शेष है। नगरीय निकायों में नगर परिषद कोठी, बिरसिंहपुर, नागौद, कोटर, रामपुर बघेलान का कार्य पूर्ण कर लिया है। नगर निगम सहित अन्य नगर परिषदों में कार्य चल रहा है।
4 अनुकंपा नियुक्ति के शासकीय सेवकों को दिये नियुक्ति पत्र
समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा 4 आवेदकों का अनुकम्पा नियुक्ति के चयन किये जाने पर नवनियुक्त शासकीय सेवकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इनमें कलेक्टर कार्यालय में ऋषभ श्रीवास्तव, शिवम वर्मन, आशुतोष निगम को सहायक ग्रेड-3 के पद पर और रामकिशोर खैरवार को भृत्य के पद पर अनुकम्पा नियुकित दी गई है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों को उनके यहां लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में नियमानुसार सम्पूर्ण आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधितों को नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिये है।

प्रशांत त्रिपाठी ब्यूरो सतना

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.18.08

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.37.22

सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.09.56

12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

August 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026847
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026775
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026620
Don't Miss

51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान

By PolicewalaAugust 24, 20260

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया 90 किलोमीटर दूर से जिला अस्पताल डिंडौरी पहुंचे रक्तदाता, रक्त…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.18.08

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.37.22

सिवनी से शराब लाकर चौरई में खपा रहे थे तस्कर,आबकारी ने 62 लीटर शराब की जब्त

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.09.56

12 सितंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

August 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

51वीं बार रक्तदान कर दीपक चौबे ने बचाई महिला मरीज की जान

August 24, 2026
WhatsApp Image 2026 08 24 at 20.18.08

लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश

August 24, 2026
Visitors
1841014
This Month : 53484
This Year : 412931
Total Users : 1415251
Views Today : 3468
Total views : 5978501
Who's Online : 32
Server Time : 2026-08-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.