Author: Policewala

दो किलोमीटर तक हाथों में तिरंगा लेकर पैदल चले मंत्री जायसवाल, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा; छात्राओं को वितरित कीं नि:शुल्क साइकिलें, नन्हे बच्चों का कराया अन्नप्राशन संस्कार खड़गवां – एमसीबी – देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना से ओतप्रोत वातावरण में विकासखंड खड़गवां में स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्री स्वयं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर करीब दो किलोमीटर तक पैदल चले और आम नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा की अगुवाई की। तिरंगा यात्रा की…

Read More

सैलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.5 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त रतलाम। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सैलाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित केसरपुरा फंटे से घेराबंदी कर 3 आरोपियों को 1.5 किलोग्राम गांजे और एक मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा। जब्त माल की कुल कीमत करीब ₹79,000 बताई जा रही है। केसरपुरा फंटे पर घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल, श्री राकेश पंद्रो व एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के…

Read More

जामसांवली मंदिर : छत से गिरी POP, बचे श्रद्धालु, निर्माण कार्य की गुणवत्ता/सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,पांढुर्णा । प्रसिद्ध जामसांवली धाम हनुमान मंदिर में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के मुख्य द्वार के समीप स्थित गुम्मट से POP का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया। घटना के समय मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही थी। गनीमत रही कि POP की चपेट में कोई श्रद्धालु नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की तकनीकी निगरानी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जामसांवली धाम…

Read More

दमुआ। थाना दमुआ क्षेत्र में नागद्वारी मेला रूट पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एक बस चालक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को बस क्रमांक MP 48 P 0316 को जांच के दौरान रोका गया। जांच में चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की बात सामने आने पर उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। हीं बस के संबंध में बीमा, परमिट एवं फिटनेस सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए, जिसके चलते पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा मेला…

Read More

सतना मध्य प्रदेश कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि 7 अगस्त से 8 जनवरी तक चलने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में प्रति शुक्रवार को आयोजित हो रहे कार्यक्रमों में जिला अधिकारी अपने विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन और समय-सीमा में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता दें। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में कलेक्टर ने 7 अगस्त को आयोजित शिविर और भ्रमण कार्यक्रम की समीक्षा की तथा फीडबैक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस मौके पर डीएफओ मयंक चांदीवाल, सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एडीशनल…

Read More

छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला विमान रनवे पर ही इंजिन फैल हो कर खराब हो गया। जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं और स्टाफ के विमान में सवार होने के बाद विमान का इंजन चालू हुआ, लेकिन उड़ान नहीं भर सका। इंजन में खराबी की जानकारी सामने आते ही पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को उड़ाने के बजाय नेताओं और स्टाफ को सुरक्षित उतार लिया। इसके बाद हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल, जबकि नकुलनाथ नागपुर रवाना हुए।…

Read More

शहडोल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 8-9 अगस्त 2026 को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन “Enhancing Access to Justice” संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय मंच पर शहडोल जिले के ग्राम सिंहपुर निवासी पैरा लीगल वालंटियर (PLV) प्रकाश राव ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बाल संरक्षण और विधिक जागरूकता के अपने जमीनी अनुभवों को साझा किया। एकजुट आवाजें, सशक्त भविष्य की थीम पर मंथन​सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य “एकजुट आवाजें, सशक्त भविष्य—संवाद, गरिमा और समावेशन के माध्यम से न्याय तक पहुंच” के तहत समाज के वंचित…

Read More

अदालती आदेश की अनदेखी पड़ी भारी! सड़क हादसे में महेतर ध्रुव की मौत का मामला—परिजनों को ₹13.14 लाख दिलाने न्यायालय ने उठाया सख्त कदम गरियाबंद। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले महेतर ध्रुव के परिजनों को न्यायालय द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किए जाने का मामला अब गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, गरियाबंद ने डिक्री की राशि ₹13 लाख 14 हजार 564 की वसूली के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, गरियाबंद के कार्यालय की चल संपत्ति कुर्क करने का वारंट जारी किया है। न्यायालय के इस सख्त आदेश ने विभागीय…

Read More

गरियाबंद। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ युवाओं में जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना जगाने के उद्देश्य से प्रेरणा कॉलेज ऑफ फार्मेसी, गरियाबंद में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में “नशामुक्त युवा अभियान” के अंतर्गत प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नशा नहीं, शिक्षा और संस्कार चुनेंगे युवा कार्यक्रम का मंच संचालन गौरव साहू ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य यू.के. साहू, विभागाध्यक्ष राहुल राठौर सहित शिक्षकगण तृप्त कुमार पांडेय, प्राची जागने, कृष्णा सिंह राजपूत एवं लक्ष्मीकांत…

Read More

वनांचल की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान, ग्रामीण बालिकाओं-महिलाओं को 10वीं ओपन परीक्षा का अवसर एग्रोक्रेट्स सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट की पहल से 29 गांवों की बेटियां फिर थाम रहीं शिक्षा की डोर, एजुकेट गर्ल्स के सहयोग से अधूरी पढ़ाई पूरी करने का मिल रहा अवसर गरियाबंद। ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी बेटियों और महिलाओं के लिए एग्रोक्रेट्स सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट ने शिक्षा की नई उम्मीद जगाई है। एजुकेट गर्ल्स के सहयोग से संचालित इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से गरियाबंद एवं छुरा विकासखंड के…

Read More