Author: Policewala

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में बिलासपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद वर्मा की स्पेशल डिवीजन बेंच ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें तीन हफ्ते के अंदर पुलिस के सामने सरेंडर करने का सख्त आदेश दिया है। इस फैसले के बाद अमित जोगी पर कानूनी दबाव काफी बढ़ गया है। इससे पहले निचली अदालत ने साल 2007 में सबूतों की कमी बताकर अमित जोगी को बाइज्जत बरी कर दिया था। राम अवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने इस…

Read More

बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर ग्रामीण संगठन में महिला मोर्चा की नई जिला एवं मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गायत्री साहू द्वारा की गई। नियुक्तियां प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं जिला कोर ग्रुप के निर्णय अनुसार की गई हैं। जारी सूची के अनुसार, गायत्री साहू को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही जिला कार्यसमिति सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्यों की…

Read More

रायगढ़ | 2 अप्रैल 2026 ​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के कुशल दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए एक रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख 28 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किए गए हैं और उनके बैंक खातों में मौजूद 17 लाख रुपये से अधिक की राशि को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर होल्ड करा दिया है। ​इस पूरे मामले का…

Read More

राजेश मूणत का कड़ा रुख: आर.डी. तिवारी स्कूल के नवीन भवन निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय सीमा में कार्य पूर्ण करने की दी चेतावनी। शिक्षा और जन-सुविधाओं पर जोर: विधायक राजेश मूणत ने स्कूल का निरीक्षण कर किया ₹48 लाख के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन। रायपुर | रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नई दिशा देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने शिक्षा और बुनियादी ढांचे को लेकर कड़े तेवर दिखाए हैं। क्षेत्र के ऐतिहासिक आर.डी. तिवारी स्कूल के कायाकल्प के लिए विधायक श्री मूणत ने आज नगर पालिक निगम की…

Read More

लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील मुंगेली, 01 अप्रैल 2026// जिले में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार हीटवेव के दौरान शरीर में हीट रैश, मांसपेशियों में ऐंठन, चक्कर आना, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास लगना तथा उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गंभीर स्थिति में शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाने पर हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है, जिसे चिकित्सकीय आपातकाल माना जाता है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने पर तुरंत…

Read More

जिले को मिली 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस विधायक श्री मोहले ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुंगेली, 01 अप्रैल 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले को 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस प्राप्त हुई है। इन एम्बुलेंस को जिला कलेक्टोरेट परिसर से विधायक श्री पुन्नूलाल माहले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन एम्बुलेंस से सभी जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। शासन की मंशा है कि आपातकालीन…

Read More

30 मिनट में पहुंचेगी 108 सेवा, लोगों ने कहा स्वास्थ्य मंत्री और हमारे विधायक की सोच, दूरदर्शी का परिणाम है जिले को 12 एम्बुलेंस की सौगात। एमसीबी,चिरमिरी। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज चिरमिरी के बड़ा बाजार स्थित दुर्गा पंडाल परिसर से 12 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे राम नरेश राय महापौर, चिरमिरी नगर पालिक निगम ने एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह,…

Read More

जुन्नारदेव थाना पुलिस को है ऐसे तीन शातिर जुआरियों की बेरहमी से तलाश जिनके खिलाफ होगी लंगड़ा कार्यवाही! थाना प्रभारी मसराम और उप थाना प्रभारी डोंगरे ने पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखने को कहाँ! छिंदवाड़ा जुन्नारदेव :- जुन्नारदेव थाना प्रभारी निरीक्षक जगोतिन मसराम उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के राजनैतिक संरक्षण प्राप्त कुख्यात कि जुआड़ी शिवजी टांडेकर निवासी बुर्री राकेश सूर्यवंशी निवासी छाबड़ी और राकेश यादव निवासी हनोतिया क्षेत्रों के जंगल में अलग-अलग स्थान बदल बदल कर जुआ खिला रहे हैं जिसकी जानकारी रामनवमी के दिन पुलिस…

Read More

नगर पालिका मुंगेली की सफाई व्यवस्था से आम नागरिक से लेकर शासन प्रशासन जिम्मेदार , मच्छरों के आतंक से परेशान मुंगेली:- इन दिनों नगर के वार्डो में व्याप्त गंदगी से मच्छरों का बढ़ता हुआ आतंक नागरिकों के लिए बनी मुसीबत,नगर पालिका की उदासीनता बनी बड़ी वजह,क्या सिर्फ कागजों में हो रहा है समस्याओं का समाधान शहर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की परेशानी भी बढ़ गई है। शहर के कई वार्डों और मोहल्लों में गंदगी, जाम नालियों और जगह-जगह जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही…

Read More

फिरोजाबाद एम डी जैन इंटर कॉलेज में बच्चों के तिलकोत्सव के साथ सत्र प्रारम्भ सिरसागंज:- नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय श्री एम डी जैन इंटर कॉलेज में सत्र 2026-27 का प्रारम्भ अत्यंत हर्षोल्लास किया गया। तिलकोत्सव के कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार जैन एवं प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम भगवान महावीर स्वामी एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष समस्त विद्यालय परिवार द्वारा आरती करके किया गया। इसके उपरांत सभी बच्चों को प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षक साथियों द्वारा तिलक लगाकर एवं उपहारस्वरूप रजिस्टर प्रदान किए गए। तिलकोत्सव एवं उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल…

Read More