- नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
- कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
- राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
Author: Policewala
चोरी का मशरूका बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, भेजा गया जेल कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं चोरी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरण- प्रार्थिया मनीषा कोल पति वीरेंद्र कोल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम…
फरियादियों से किया सीधा संवाद, जन शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को जन शिकायतों एवं सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, पुलिस थानों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जिला कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा दिनांक 21.08.2026 को पुलिस थाना बाकल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर प्राप्त जन शिकायतों एवं लंबित…
थाना कुठला पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में बकरा बकरी को कूरतापूर्वक भरकर अवैध रूप से परिवहन करते चार व्यक्तियो को पकड़ने एवं ट्रक जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।घटना का विवरणः- दिनांक 20/08/2026 को थाना कुठला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक क्रमांक MP20XB8464 में बकरा-बकरियों को क्रूरतापूर्वक एवं अवैध रूप…
डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी। जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी पतरस बड़ा के मार्गदर्शन में वृत्त शहपुरा क्षेत्र में शिकायतों के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 9 प्रकरण दर्ज कर 29 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 54 पाव देशी मदिरा और 10 पाव विदेशी मदिरा जब्त की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 11 हजार 450 रुपये बताई गई है।आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कठौतिया…
थाना-बोहरीबंदपुलिस अधीक्षक महोदय अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं एवं महिलाओ की गुमशुदगी के मामलों की सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दस्तयाब किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में बहोरीबंद पुलिस कटनी द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता प्राप्त की है।घटना का विवरण – दिनांक 19.08.2026 को प्रार्थी के द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि उसकी भतीजी उम्र 16 वर्ष की घर से बिना बताए कहीं चला…
रायपुर के मेडलाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने की जांच, किडनी, पेट, लिवर एवं आंत रोगों के मरीजों को मिला चिकित्सकीय मार्गदर्शन गरियाबंद। रायपुर रोड स्थित आरोग्य अस्पताल में शुक्रवार को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिला। रायपुर के तेलीबांधा स्थित मेडलाइफ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से पहुंची विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 100 से अधिक मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं पर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में एमडी मेडिसिन एवं किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमराज देवता तथा पेट, लिवर एवं आंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनल बघेल ने…
सतना मध्य प्रदेश रामपुर बाघेलान-तेज बारिश से रामपुर बघेलान क्षेत्र के कई गांव में भरा पानी प्रभावित जगहों पर पहुंचकर रामपुर बघेलान जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि पांडेय बीपीओ महेश शर्मा ने जल भराव वाले स्थानों से झंड गांव के ग्रामीणों को निकाल कर सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया साथ ही देवरा ,कूंद झंड का भृमण करते हुए जल भराव वाली जगह पर नाली खुदवा कर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई । और ग्रामीणों को जल भराव वाली जगह से दूर रहते हुए सुरक्षित रहने के लिए किया जागरूक मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि पांडेय ने क्षेत्र वासियों से…
23 अगस्त को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में देशभक्ति,सुर-ताल और वीर सम्मान का महासंगम शहडोल। राष्ट्रभक्ति के जज्बे को नई ऊर्जा देने और देश के रखवालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से शहडोल की धरा एक ऐतिहासिक शाम की साक्षी बनने जा रही है। जन-गण-मन मिशन के तत्वावधान में आगामी 23 अगस्त 2026 (रविवार) को “वतन की पुकार” भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में यह गरिमामयी शाम 5:00 बजे से सजेगी। कार्यक्रम में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र श्री अमित आजाद मुख्य अतिथि…
उत्तर बस्तर कांकेर के श्री नरहरदेव स्कूल में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में “साइबर जागृति कार्यक्रम” तथा “यातायात की पाठशाला” का एक दिवसीय आयोजन किया गया। यातायात प्रभारी श्री दीपक साव और उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डिजिटल दुनिया के खतरों और सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना था। सत्र के दौरान अधिकारियों ने केस स्टडी और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से विद्यार्थियों को सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक, ऑनलाइन गेमिंग ठगी, साइबर बुलिंग और स्टॉकिंग से…
धमतरी। जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और उत्कृष्ट सेवा देने वाले 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसपी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस कप्तान ने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हर कर्मचारी का समर्पित कार्य जनसुरक्षा की नींव है, और ऐसे सम्मान से बल में नए उत्साह का संचार होता है।सम्मानित होने वालों में थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्धों की मुस्तैद चेकिंग के लिए आरक्षक अनुराग पाण्डेय तथा उत्कृष्ट कार्यालयीन कार्य संपादन के लिए प्रधान आरक्षक उमाकांत साहू व आरक्षक फलेश साहू…













