23 अगस्त को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में देशभक्ति,सुर-ताल और वीर सम्मान का महासंगम
शहडोल। राष्ट्रभक्ति के जज्बे को नई ऊर्जा देने और देश के रखवालों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से शहडोल की धरा एक ऐतिहासिक शाम की साक्षी बनने जा रही है। जन-गण-मन मिशन के तत्वावधान में आगामी 23 अगस्त 2026 (रविवार) को “वतन की पुकार” भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। पाण्डव नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में यह गरिमामयी शाम 5:00 बजे से सजेगी।
कार्यक्रम में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के प्रपौत्र श्री अमित आजाद मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बनाएगी।
आयोजन के प्रमुख आकर्षण
सुर और ताल में राष्ट्रभक्ति: संभाग स्तरीय गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली कलाकार देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर समां बांधेंगे।
वीर सपूतों और कर्मवीरों का वंदन: देश की सरहद और आंतरिक सुरक्षा में समर्पित सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं समाजसेवा से जुड़े कर्मवीरों तथा अमर शहीदों के परिजनों को मंच से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
विजेताओं का सम्मान व प्रतिभा संवर्धन: प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र और आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा।
राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर: चयनित उत्कृष्ट कलाकारों को टीवी शो, फिल्में, म्यूजिक एल्बम एवं वेब सीरीज में गायन, नृत्य व अभिनय के अवसर उपलब्ध कराने की विशेष पहल की जाएगी।
कार्यक्रम विवरण
दिनांक: 23 अगस्त 2026, रविवार
समय: सायं 5:00 बजे से
स्थान: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर, पाण्डव नगर, शहडोल (म.प्र.)
”आइए मिलकर गाएं राष्ट्रभक्ति के सुर, करें वतन के रखवालों का वंदन और बढ़ाएं भारत का मान।”
जन-गण-मन मिशन ने संभाग के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और युवाओं से इस गौरवमयी आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस पर्व को सफल बनाने की अपील की है।
विनीत:
जन-गण-मन मिशन, शहडोल (म.प्र.)
संपर्क सूत्र: 9981065910 | 8770191637 | 9926542031
रिपोर्ट – अजय पाल







