सतना मध्य प्रदेश
रामपुर बाघेलान-तेज बारिश से रामपुर बघेलान क्षेत्र के कई गांव में भरा पानी प्रभावित जगहों पर पहुंचकर रामपुर बघेलान जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रश्मि पांडेय बीपीओ महेश शर्मा ने जल भराव वाले स्थानों से झंड गांव के ग्रामीणों को निकाल कर सामुदायिक भवन में शिफ्ट किया साथ ही देवरा ,कूंद झंड का भृमण करते हुए जल भराव वाली जगह पर नाली खुदवा कर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई । और ग्रामीणों को जल भराव वाली जगह से दूर रहते हुए सुरक्षित रहने के लिए किया जागरूक मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि पांडेय ने क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा है कि तेज बहाव वाली जगह पर ना जाए जलभराव वाली जगहों से दूर रहें सुरक्षित अपने घर पर रहैं और बच्चों को भी सुरक्षित रखने में विशेष ध्यान दें जलभराव जैसी किसी प्रकार की समस्या के लिए तत्काल उन्हें सूचित करें।*

रश्मि पांडेय
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर बघेलान .
तेज बारिश से गांव के रपटों और पुलिया से पानी का तेज भाव है जिस पर उन्होंने सचिवों को सभी ग्राम पंचायतों में अलर्ट भी कर दिया है साथ ही वह अपने स्टाफ के साथ खुद भी भ्रमण पर हैं और ऐसी जगह पर व्यवस्था बनाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करते हुए कूंद झंड देवरा सहित अन्य गावों में पानी निकालने की व्यवस्था बनवा रही है।*

प्रशांत त्रिपाठी ब्यूरो सतना







