- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Author: Policewala
गरियाबंद। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गरियाबंद में दिनांक 22 जुलाई 2026 को जिला मिशन समन्वयक श्री शिवेश शुक्ला एवं एपीसी (APC) श्री योगेश पटेल द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों, अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता तथा छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन करना था। निरीक्षण के दौरान जिला मिशन समन्वयक श्री शिवेश शुक्ला ने विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में पहुँचकर छात्राओं से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही सामान्य ज्ञान, संस्कृत श्लोक वाचन एवं श्लोकों के अर्थ की जानकारी लेकर…
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 जागरूकता अभियान दिनांक आज दिनांक 23,07.26 की कार्यवाही। चौकी निवार 1. माइंस में जाकर नशा के प्रति जन जागरूकता से संबंधित आयोजन कर महिलाओं मजदूरों बनवाकर नशा मुक्ति से संबंधित शपथ दिलाई गई काफी मात्रा में मजदूरों को नशा मुक्ति से संबंधित जागरूक किया गया इस दौरान चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति आरक्षक अरविंद कुशवाहाएवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। पुलिस वाला न्यूज कटनी से नवीन पांडे की रिपोर्ट
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया शहपुरा (डिंडौरी)। जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कंचनपुर में पंचायत कार्यालय समय पर नहीं खुलने और सचिव-सरपंच की कथित अनुपस्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत भवन अधिकांश दिनों में निर्धारित समय पर बंद रहता है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई ग्रामीण तो बिना काम कराए ही मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत कार्यालय में नियमित रूप से ताला लटका रहने के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय, जाति एवं…
मंदसौर। मंदसौर के युवा ऋषभ चौरड़िया ने 18 वर्षों तक पैसे को हाथ न लगाने का अपना व्यक्तिगत संकल्प पूरा कर एक अनूठी मिसाल पेश की। 18 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने पहली बार किन्नर गुरु अनीता दीदी के हाथों से आशीर्वाद स्वरूप पैसे ग्रहण किए। ऋषभ ने बताया कि इस संकल्प को पूरा करने में उनके माता-पिता संजय चौरड़िया और सीमा चौरड़िया सहित पूरे परिवार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य धन का विरोध नहीं, बल्कि आत्मसंयम, अनुशासन और संस्कार का संदेश देना था। ऋषभ ने दावा किया कि 18 वर्षों तक…
दो दुकानों से लाखों का माल जब्त मंडला । कोतवाली थाना क्षेत्र में मंडला पुलिस ने नकली और प्रतिबंधित सिगरेट के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। आईटीसी लिमिटेड द्वारा अधिकृत संस्था सिक्योर ब्रांड आईपी एंड कॉपीराइट सर्विसेज इंदौर की शिकायत पर पुलिस ने शहर की दो दुकानों पर संयुक्त रूप से दबिश दी। थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि हागगंज बाजार स्थित नीलेश ट्रेडर्स से लगभग 1.75 लाख रुपये और आंबेडकर वार्ड स्थित पमनानी ट्रेडर्स से करीब 1.20 लाख रुपये मूल्य की अवैध व प्रतिष्ठित ब्रांड से मिलती-जुलती सिगरेट जब्त की गई है। इस मामले में पुलिस ने…
सिवनी -उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के आवेदनों और राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कानून-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं (जैसे गर्भवती महिलाओं का एएनसी पंजीयन, आयुष्मान कार्ड), महिला एवं बाल विकास, जनजातीय कार्य, स्कूल शिक्षा, नगरीय प्रशासन, श्रम और मनरेगा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही कृषि विभाग को अमानक खाद-बीज की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने और उर्वरकों का पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। रिपोर्ट -आकाश भार्गव (जिलाब्यूरो सिवनी)
NH-130C की बुढ़गेलटप्पा घाटी बनी काल… एक पल में उजड़ गया वन विभाग का काफिला, प्रशासन में शोक की लहर गरियाबंद। राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर बुधवार की शाम उस समय मातम में बदल गई, जब ध्रुवागुड़ी और बुढ़गेलटप्पा घाटी के बीच वन विभाग की सरकारी बोलेरो और एक भारी-भरकम ट्रक के बीच हुई भीषण आमने-सामने की टक्कर ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। हादसा इतना भयावह था कि सरकारी बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और पलभर में चीख-पुकार से पूरी घाटी गूंज उठी। इस हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में देवभोग वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) अश्वनी…
थाना-स्लीमनाबाद युवाओं ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति एवं जागरूकता अभियान”नशे से दूरी है जरूरी 2.0″ के तहत आज “युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा नगर में नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन रेस का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मैराथन…
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपराधों में लगातार अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमान कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के नेतृत्व चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा के द्वारा दिनांक 22/07/26 को अवैध रूप से पिकअप वाहन पर सवारी भरके चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक MP20GB3329 के चालक रोशन रजक पिता प्रभु लाल उम्र 37 साल निवासी ग्राम पोंडी थाना पाटन जिला जबलपुर से वाहन के दस्तावेज मांगने पर…
* उप पुलिस महानिरीक्षक जोन छिन्दवाड़ा श्री राकेश सिंह द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम छिन्दवाड़ा में जिला पुलिस अधीक्षक श्री अजय पांडे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारियों की उपस्थिति में जिले में घटित गंभीर / चिन्हित अपराधों की विस्तृत चर्चा कर उनके निराकरण के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित अपराधों / चालानों का शीघ्र निराकरण करने एवं लंबित सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतें तथा अन्य शिकायतों का समयावधि में निराकरण व थानों में संचालित सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट…













