- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Author: Policewala
बहोरीबंद जनपद कार्यालय में एस आई एस सिक्योरिटी कंपनी के द्वारा एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन कटनी/बहोरीबंद कटनी जिला प्रशासन के सहयोग से गरीब शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से एशिया महादेश की सबसे बड़ी सुरक्षा प्रदान करने वाली कंपनी एसआईएस सिक्योरिटी के द्वारा कटनी जिले के बहोरीबंद जनपद कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 250 अभ्यर्थियों ने भाग लिया लिखित एवं शारीरिक मापदंड के उपरांत केवल 118 अभ्यर्थी ही सफल हुए जिन्हें दिनांक 30.7.26 को जॉइनिंग के लिए sis ट्रेनिंग सेंटर सिंगरौली जाना है जहां उनकी 30 दिन…
नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत स्कूल पहुंचकर बच्चों, शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव एवं इससे होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया गया। सभी को नशा न करने की शपथ दिलायी गई। इसी दौरान स्कूल में एक शानदार *चित्रकला प्रतियोगिता* का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी कला और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में *महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के हुनर की सराहना की और विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को जीवन…
डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया मरवारी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में कमरों का अभाव, खुला सेप्टिक टैंक बना हादसे का खतरा शहपुरा (डिंडौरी)। विकासखंड शहपुरा की ग्राम पंचायत मरवारी स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षा व्यवस्था गंभीर अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रही है। विद्यालय में पर्याप्त कमरों का अभाव होने से प्राथमिक शाला की कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई एक ही कमरे में कराई जा रही है, जबकि पूर्व माध्यमिक शाला की कक्षा छठवीं से आठवीं तक भी एक ही कक्ष में संचालित हो रही है। इससे न केवल विद्यार्थियों की पढ़ाई…
अनूपपुर। मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद पसान में छह पार्षदों का मनोनयन किया गया है। मनोनीत पार्षदों में अनुमय सिंह (वार्ड 9), जनमेजय दुबे (वार्ड 17), दिलीप झा (वार्ड 2), अजय द्विवेदी (वार्ड 18), यादवेंद्र सिंह (वार्ड 3) एवं उदय प्रताप सिंह (वार्ड 1) शामिल हैं। मनोनीत पार्षदों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने…
गरियाबंद दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर गौतमी रामटेके ने ऑल इंडिया बार (AIB) परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण कर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। उनकी यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे परिवार, विधि जगत और समाज के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय बन गई है। गौतमी, वरिष्ठ अधिवक्ता दंपति अधिवक्ता लवकुमार रामटेके एवं अधिवक्ता दीपा रामटेके की सुपुत्री हैं। न्याय, संविधान और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संस्कारों के बीच पली-बढ़ी गौतमी ने अपने अनुशासित अध्ययन, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से…
बिलासपुर। cIMS अस्पताल में चल रहे *सर्पदंश फर्जीवाड़े* के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। *हीरा खांडे के आपराधिक गिरोह* को जानकारी देने वाले *SIMS पुलिस चौकी में पदस्थ 2 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार* किया गया है। गिरफ्तार पुलिसकर्मी 1. *रामकुमार पाटनवार* पिता स्व. देवनारायण पाटनवार, उम्र 40 वर्ष, निवासी बंधवा पारा सरकंडा 2. *रामेश्वर भास्कर* पिता स्व. अंजोर दास भास्कर, उम्र 53 वर्ष, निवासी सतनाम नगर अमेरी कैसे चलता था पूरा रैकेट पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये दोनों पुलिसकर्मी *हीरा खांडे गिरोह* के सदस्य थे। इनका काम था: 1. जब…
बिलासपुर। सरकंडा स्थित *बाल संप्रेषण गृह* से चौकीदार की हत्या कर फरार हुए 4 युवकों में सेपुलिस ने आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी 2 की तलाश अभी जारी है। क्या है पूरा मामला पिछले सोमवार तड़के करीब 2 बजे बाल संप्रेषण गृह में रखे 4 युवकों ने 40 वर्षीय चौकीदार *नरेंद्र कुमार खंडे* से गेट की चाबी मांगी। मना करने पर आरोपियों ने हाथ-पैर बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गला घोंट दिया और बाइक व DVR लेकर फरार हो गए। ये 4 लड़के नाबालिग रहते हुए अपराध में थे। अब 18-20+ उम्र होने के…
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में अंकुश एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में आज दिनांक 20/07/2026 को कुठला पुलिस को लूट के मामले में तीन नाबालिग बालको द्वारा लूटे गये रुपये एवं घटना में प्रयुक्त दो चाकू, बर्गमैन दो पहिया गाड़ी जप्त की गई है । घटना का संक्षिप्त विवरण – प्रार्थी दुर्गेश चौधरी पिता राजेश चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सुडौरा थाना…













