दमुआ। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 13 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद दमुआ के वार्ड क्रमांक 17 स्थित मंगल भवन में खंड स्तरीय शिविर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। शिविर में छिंदवाड़ा जिले के कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण जी, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे जी, जुन्नारदेव एसडीओ, एसडीओपी, एसडीएम , दमुआ नायब तहसीलदार जी, दमुआ मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
🖊️कलेक्टर महोदय ने दमुआ नगर भ्रमण कर विभिन्न शासकीय संस्थानो का एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया ! इस दौरान उन्होंने शिक्षा , स्वच्छता, पेय जल , स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास एवं नगर की मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए!
🖊️सर्वप्रथम कलेक्टर महोदय ने वार्ड क्रमांक 17 स्थित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी ) प्लांट का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन एवं गीले सुखे कचरे के पृथककरण की व्यवस्था की जानकारी ली!
🖊️इसके पश्चात वार्ड क्रमांक 17 स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया तथा पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ! निर्माणर्धीन लिक्विड वेस्ट
मैनेजमेंट (एलडब्लयूंएम) साइट का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण कराने के दिशा निर्देश दिए!
🖊️कलेक्टर महोदय ने वार्ड क्रमांक 7 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दमुआ में स्वास्थ्य सेवाओ ,भवन की स्थिति , कुपोषण केंद्र, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली !
🖊️भ्रमण के अंतिम चरण में वार्ड क्रमांक 17 स्थित नगर पालिका दमुआ द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर का निरीक्षण किया गया शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओ एवं शिकायतों का निराकरण करना तथा विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाना रहा है!
🖊️इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री हरेन्द्र नारायण जी ने सीधा नागरिको की समस्याओं एवं आवेदनों को गंभीरता से सुना! साथ ही संबंधित विभागों अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए! शिविर के माध्यम से शासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की पहल की गई!
🖊️मुख्यमंत्री जनविश्वाश अभियान के तहत आयोजित शिविर को जनता की समस्याओं के समाधान और शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है!
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
Trending
- ग्राम नीमखेड़ा में सैकड़ो एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग, बहोरीबंद प्रशासन से ग्रामीणों की गुहार, निष्पक्ष जांच कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए
- लोक निर्माण विभाग की उदासीनता से अधर में लटका 300 मीटर कुआं से पड़वार मार्ग का निर्माण, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
- किसानों के हित में भाजपा किसान मोर्चा का बड़ा कदम
- राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन
- सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह
- सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
- किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
- मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान







