नवागत थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने आते ही जुवारियों पर दमतोड़ कार्यवाही
अजयगढ़ पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को पकड़ा, ₹6,950 नगद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त
नवागत थाना प्रभारी ने जुआरियो पर कसा शिकंजा
अजयगढ़ – पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी अजयगढ़ शिवचरण बोहित साहब के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजयगढ़ उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अजयगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ग्राम भानपुर मोड़ के पास पुलिया पर ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 7 व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भानपुर मोड़ के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां टॉर्च की रोशनी में जुआ खेल रहे व्यक्तियों को पकड़ा गया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम:
माथुर रैकवार, निवासी कगरे का वारा।
बबली यादव, निवासी कगरे का वारा।
दीपक यादव, निवासी भानपुर।
राजू राजपूत, निवासी गनपतखोड़ा, थाना चंदला, जिला छतरपुर।
आशीष केवट, निवासी भानपुर।
अनिल केवट, निवासी भानपुर।
दौलत अहिरवार, निवासी भानपुर।
पुलिस द्वारा जुआ फड़ एवं आरोपियों के पास से कुल ₹6,950 नगद तथा ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर नियमानुसार पाबंद किया गया।
(अजयगढ़ से अमन कुमार की रिपोर्ट )







