अजयगढ़ थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने की अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही
भानपुर नहर किनारे से अजयगढ़ पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी, ₹7,350 की शराब जब्त, एक आरोपी पकड़ा
अवैध शराब कारोबारियों पर नवागत थाना प्रभारी सख्त
अजयगढ़-पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी अजयगढ़ बोहित साहब के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी अजयगढ़ उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना अजयगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से ₹7,350 की अवैध शराब जब्त की है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भानपुर में नहर किनारे एक व्यक्ति बिक्री के लिए अवैध शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पुष्पेंद्र यादव पिता सुखदेव यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी भानपुर, थाना अजयगढ़ बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे में रखी सफेद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न प्रकार की शराब बरामद हुई। शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने निम्नलिखित शराब जब्त की—
40 क्वार्टर देशी मदिरा प्लेन, कीमत लगभग ₹3,600।
6 क्वार्टर अंग्रेजी गोवा शराब, कीमत लगभग ₹720।
माउंट कंपनी की 7 बोतल कैन बीयर, कीमत लगभग ₹1,000।
लेमोन्ट कंपनी की 10 बोतल बीयर, कीमत लगभग ₹2,000।
इस प्रकार कुल ₹7,350 कीमत की शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कर नियमानुसार पाबंद किया गया।
थाना अजयगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
(अजयगढ़ से अमन कुमार की रिपोर्ट )







