एसपी भावना पांडेय ने हर्ष फायर कर निभाई परंपरा, पुलिस परिवार और जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं।
धमतरी। विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को रक्षित केंद्र धमतरी में एसपी श्रीमती भावना पांडेय की उपस्थिति में विधि-विधान से अस्त्र-शस्त्र एवं शासकीय वाहनों की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने हर्ष फायर कर गौरवशाली परंपरा का निर्वहन किया।
जिले के सभी थाना-चौकियों में भी शस्त्रों एवं शासकीय वाहनों की पूजा की गई। एसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़।







