Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
e9a0dea7 9e3a 4b35 b4a1 5ecd057cbbb2

षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

October 3, 2026
2c9b72f3 48fd 4a55 86e6 db9398a4c96f

₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

October 3, 2026
50fc5191 8855 4f74 ab41 9f0dae98dffb

सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के शहपुरा, अमरपुर, मेंहदवानी, और करंजिया में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
  • ₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार
  • सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के शहपुरा, अमरपुर, मेंहदवानी, और करंजिया में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश
  • जन विश्वास शिविर में शिकायतों के निराकरण पर सवाल, आखिर आमजन को कितना मिल रहा लाभ?
  • 12 घंटे में अपहरण की गुत्थी सुलझी, रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • MRM पोर्टल से साइबर ठगी की राशि वापस, दो पीड़ितों को मिले ₹15,737
  • केंद्रीय जेल रायपुर में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण
  • नरसिंहपुर रेलवे हॉस्पिटल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आयोजित हुआ विशेष श्रमदान कार्यक्रम, डॉ. आर.आर. कुर्रे के नेतृत्व में दी गई स्वच्छता की शपथ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के शहपुरा, अमरपुर, मेंहदवानी, और करंजिया में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश
Policewala

सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के शहपुरा, अमरपुर, मेंहदवानी, और करंजिया में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश

PolicewalaBy PolicewalaOctober 3, 2026No Comments1 Views
50fc5191 8855 4f74 ab41 9f0dae98dffb

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

डिंडौरी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत जिले में सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत विभिन्न विकासखंडों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अमरपुर, मेंहदवानी, शहपुरा और करंजिया में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। शिविरों के माध्यम से जहां विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई, वहीं प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया।

शहपुरा में आयोजित सेवा सेतु शिविर में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और एसडीएम इरफान फरहान जामदार ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और स्थानीय आवश्यकताएं सुनीं। विधायक धुर्वे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। इस दौरान ग्रामीणों ने पेंशन, गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ने सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों की जांच कर पेंशन प्रकरणों का निराकरण करने और पात्र परिवारों के नाम गरीबी रेखा सूची में जोड़ने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम इरफान फरहान जामदार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

अमरपुर में वनग्रामों के 6 हितग्राहियों को मिली भू-अधिकार पुस्तिकाएं

सेवा सेतु अभियान के तहत अमरपुर में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की उपस्थिति में आयोजित शिविर में राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। शिविर के दौरान तीन वनग्रामों के छह हितग्राहियों के फौती नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके बाद संबंधित हितग्राहियों को भू-अधिकार पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों से प्राप्त राजस्व संबंधी आवेदनों और अन्य समस्याओं पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई। विधायक धुर्वे ने कहा कि दूरस्थ और वनग्रामों में रहने वाले लोगों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से गांवों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

करंजिया में 328 आवेदन प्राप्त, मौके पर कई शिकायतों का निराकरण

विकासखंड करंजिया मुख्यालय में आयोजित सेवा सेतु अभियान के शिविर में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अधिकारी-कर्मचारियों को गांवों तक पहुंचाकर ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 328 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इनमें से कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों के लिए समय-सीमा निर्धारित की गई। शिविर में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी, जनपद अध्यक्ष राजू सिंह उद्दे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

स्व-सहायता समूहों को 15.50 लाख का सीसीएल, किसानों को कृषि उपकरण

करंजिया शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत पांच स्व-सहायता समूहों को 15 लाख 50 हजार रुपये की सीसीएल राशि प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग के नौ हितग्राहियों और आयुष्मान योजना के सात हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से नौ हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि, एक को विधवा पेंशन, तीन को कल्याणी पेंशन, दो को दिव्यांग प्रोत्साहन राशि और 14 हितग्राहियों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिया गया। इसके अलावा 31 हितग्राहियों का संबल पंजीयन किया गया।

कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को एक मोटर स्प्रिंकलर सेट, एक रीपर, दो नलकूप और एक बलराम तालाब का लाभ प्रदान किया गया। वहीं छह किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीन हितग्राहियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना और तीन को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिया गया। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अंतर्गत दो हितग्राहियों को आचार्य विद्यासागर योजना से लाभान्वित किया गया।

छात्रावास की छात्राओं को जूते-मोजे, आरओ मशीन लगाने के निर्देश

सेवा संकल्प अभियान के तहत नवाचार के रूप में नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास गोरखपुर में Soles for Souls पहल के अंतर्गत कक्षा छठवीं से आठवीं तक अध्ययनरत लगभग 50 छात्राओं को जूते-मोजे वितरित किए गए। इस दौरान कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने छात्राओं से पढ़ाई, उनकी आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा की। छात्राओं ने विद्यालय में पेयजल सुविधा के लिए आरओ मशीन लगाने की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आरओ मशीन स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुरूप शिक्षा और करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध और नशे के प्रति किया जागरूक

शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने ग्रामीणों से किसी भी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आने और अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। साथ ही नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

अधिकारियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर दी योजनाओं की जानकारी

सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित शिविरों के साथ अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। अभियान के तहत चार अक्टूबर 2026 को नगरीय क्षेत्रों में भी शिविर आयोजित किए जाने हैं।

हालांकि, शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समय-सीमा तय करने के साथ यह भी महत्वपूर्ण होगा कि लंबित समस्याओं पर निर्धारित समय में कार्रवाई हो और ग्रामीणों को वास्तव में राहत मिल सके।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

e9a0dea7 9e3a 4b35 b4a1 5ecd057cbbb2

षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

October 3, 2026
2c9b72f3 48fd 4a55 86e6 db9398a4c96f

₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

October 3, 2026
1a8e4e96 e52a 4268 982f 2b998153c6a5

जन विश्वास शिविर में शिकायतों के निराकरण पर सवाल, आखिर आमजन को कितना मिल रहा लाभ?

October 3, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,284
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026904
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026792
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026751
Don't Miss
e9a0dea7 9e3a 4b35 b4a1 5ecd057cbbb2 Policewala

षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

By PolicewalaOctober 3, 20260

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी, 03 अक्टूबर 2026। उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान समनापुर में आयोजित…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
2c9b72f3 48fd 4a55 86e6 db9398a4c96f

₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

October 3, 2026
50fc5191 8855 4f74 ab41 9f0dae98dffb

सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के शहपुरा, अमरपुर, मेंहदवानी, और करंजिया में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश

October 3, 2026
1a8e4e96 e52a 4268 982f 2b998153c6a5

जन विश्वास शिविर में शिकायतों के निराकरण पर सवाल, आखिर आमजन को कितना मिल रहा लाभ?

October 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
e9a0dea7 9e3a 4b35 b4a1 5ecd057cbbb2

षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

October 3, 2026
2c9b72f3 48fd 4a55 86e6 db9398a4c96f

₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

October 3, 2026
Visitors
1925716
This Month : 6941
This Year : 497633
Total Users : 1499953
Views Today : 3904
Total views : 6201641
Who's Online : 9
Server Time : 2026-10-03
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.