Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
e9a0dea7 9e3a 4b35 b4a1 5ecd057cbbb2

षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

October 3, 2026
2c9b72f3 48fd 4a55 86e6 db9398a4c96f

₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

October 3, 2026
50fc5191 8855 4f74 ab41 9f0dae98dffb

सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के शहपुरा, अमरपुर, मेंहदवानी, और करंजिया में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
  • ₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार
  • सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के शहपुरा, अमरपुर, मेंहदवानी, और करंजिया में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश
  • जन विश्वास शिविर में शिकायतों के निराकरण पर सवाल, आखिर आमजन को कितना मिल रहा लाभ?
  • 12 घंटे में अपहरण की गुत्थी सुलझी, रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • MRM पोर्टल से साइबर ठगी की राशि वापस, दो पीड़ितों को मिले ₹15,737
  • केंद्रीय जेल रायपुर में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण
  • नरसिंहपुर रेलवे हॉस्पिटल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आयोजित हुआ विशेष श्रमदान कार्यक्रम, डॉ. आर.आर. कुर्रे के नेतृत्व में दी गई स्वच्छता की शपथ
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - 12 घंटे में अपहरण की गुत्थी सुलझी, रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई
क्षेत्रीय खबर

12 घंटे में अपहरण की गुत्थी सुलझी, रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई

PolicewalaBy PolicewalaOctober 3, 2026No Comments4 Views
WhatsApp Image 2026 10 03 at 19.21.24

पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर कार्रवाई। DCP नॉर्थ श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन और ACP उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में खमतराई पुलिस ने CCTV और तकनीकी सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर मामले की कड़ी सुलझाते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस, वाहन की लगातार ट्रैकिंग, टोल संबंधी जानकारी और अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय की अहम भूमिका रही।

मामले की सूचना 02 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे थाना खमतराई पुलिस को मिली। डीएम टावर, रांवाभाठा निवासी श्रीमती अनिता राय ने पुलिस को बताया कि उनके पति प्रतीक राय घर वापस नहीं लौटे हैं और उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और घटनास्थल सहित आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए।

CCTV फुटेज के बारीकी से विश्लेषण में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला। फुटेज में सामने आया कि उसी दिन दोपहर करीब 2:28 बजे काले रंग की UP पासिंग स्कॉर्पियो में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने प्रतीक राय को जबरदस्ती अपने साथ बैठाया और वहां से ले गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त डॉ. WhatsApp Image 2026 10 03 at 19.21.24 1संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित तुकाराम कांबले ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग और अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने के निर्देश दिए।

वहीं पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन तथा एसीपी उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के पर्यवेक्षण में थाना खमतराई पुलिस ने जांच को तेजी से आगे बढ़ाया।

CCTV से मिला सुराग, तकनीकी सर्विलांस ने UP तक पहुंचाया।

घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन की पहचान होने के बाद थाना खमतराई पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से वाहन की लगातार ट्रैकिंग शुरू की। जांच के दौरान वाहन के उत्तर प्रदेश की ओर जाने की जानकारी सामने आई।

इसके बाद रायपुर पुलिस ने तत्काल उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क स्थापित किया और थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर सहित संभावित मार्ग में पड़ने वाले पुलिस क्षेत्रों को वाहन की लोकेशन, संभावित मार्ग, टोल प्लाजा और अन्य तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई।

रायपुर पुलिस द्वारा साझा की जा रही जानकारी के आधार पर चौपन, रॉबर्ट्सगंज सहित संभावित मार्गों पर पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया तथा नाकाबंदी एवं चेकिंग पॉइंट लगाए गए। वाहन की लोकेशन में बदलाव के अनुसार मार्ग में तैनात पुलिस टीमों को लगातार अपडेट किया जाता रहा।

अहरौरा में रोकी गई स्कॉर्पियो, तीन आरोपी हिरासत में।

रायपुर पुलिस की लगातार तकनीकी निगरानी, मार्ग में की गई नाकाबंदी और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ बेहतर समन्वय के परिणामस्वरूप थाना अहरौरा, जिला मिर्जापुर पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन को रोक लिया।

वाहन में सवार तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वाहन एवं पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के चलते प्रतीक राय को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की बात सामने आई है। आरोपियों द्वारा उसे उत्तर प्रदेश की ओर ले जाया जा रहा था।

हिरासत में लिए गए तीन आरोपी।

अभय सिंह, पिता राम सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी हनुमंत नगर चौराहा, थाना हैदरगढ़, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

बृहस्पत देव सिंह, पिता रामबहादुर सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी दरियावगंज, थाना सीहोर, उत्तर प्रदेश।

आदर्श सिंह, पिता संतोष कुमार सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी अलावलपुर, पोस्ट अटीहार, जिला प्रतापपुर, उत्तर प्रदेश।

तीनों आरोपियों को अहरौरा क्षेत्र में हिरासत में लिया गया है। आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के लिए रायपुर लाने हेतु पुलिस टीम उत्तर प्रदेश से रवाना हो चुकी है।

खमतराई पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी खमतराई निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल एवं थाना खमतराई की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सूचना मिलते ही टीम ने CCTV फुटेज का विश्लेषण शुरू किया और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से संदिग्ध वाहन की लगातार निगरानी की।

वाहन की लोकेशन और टोल संबंधी जानकारी को उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ साझा करते हुए संभावित मार्गों पर पुलिस टीमों को अलर्ट कराया गया। लगातार समन्वय और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप अपहरण की घटना की कड़ी महज 12 घंटे के भीतर जोड़ते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लेने में सफलता मिली।

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई, CCTV एवं तकनीकी सर्विलांस के प्रभावी उपयोग तथा अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय के माध्यम से आरोपियों की पतासाजी और कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है।

रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 03 at 18.09.02

केंद्रीय जेल रायपुर में पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण

October 3, 2026
WhatsApp Image 2026 10 03 at 17.57.43

नरसिंहपुर रेलवे हॉस्पिटल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत आयोजित हुआ विशेष श्रमदान कार्यक्रम, डॉ. आर.आर. कुर्रे के नेतृत्व में दी गई स्वच्छता की शपथ

October 3, 2026
WhatsApp Image 2026 10 03 at 17.48.36 2

पाली थाना में न्याय की फरियाद में धरने पर बैठे आदिवासी

October 3, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,284
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026904
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026792
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026751
Don't Miss
e9a0dea7 9e3a 4b35 b4a1 5ecd057cbbb2 Policewala

षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

By PolicewalaOctober 3, 20260

डिंडौरी मध्यप्रदेशरिपोर्ट अखिलेश झारिया डिंडौरी, 03 अक्टूबर 2026। उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान समनापुर में आयोजित…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
2c9b72f3 48fd 4a55 86e6 db9398a4c96f

₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

October 3, 2026
50fc5191 8855 4f74 ab41 9f0dae98dffb

सेवा सेतु अभियान के तहत जिले के शहपुरा, अमरपुर, मेंहदवानी, और करंजिया में लगे शिविर, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश

October 3, 2026
1a8e4e96 e52a 4268 982f 2b998153c6a5

जन विश्वास शिविर में शिकायतों के निराकरण पर सवाल, आखिर आमजन को कितना मिल रहा लाभ?

October 3, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
e9a0dea7 9e3a 4b35 b4a1 5ecd057cbbb2

षेत्र स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा और मंडला का दबदबा, डिंडौरी के पांच खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

October 3, 2026
2c9b72f3 48fd 4a55 86e6 db9398a4c96f

₹91.85 लाख की साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

October 3, 2026
Visitors
1925567
This Month : 6792
This Year : 497484
Total Users : 1499804
Views Today : 3596
Total views : 6201333
Who's Online : 16
Server Time : 2026-10-03
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.