Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में
  • 1 अक्टूबर को जिले में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस
  • कुपोषित बच्चों की मदद अब होगी ट्रैक‘भावनी’ बताएगा किस बच्चे को कितनी जरूरत
  • मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देशसेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें – मुख्यमंत्रीनशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाएं – मुख्यमंत्री
  • एक ही पुलिया, दो शिकायतें और खर्च के दो आंकड़े; सीएम हेल्पलाइन के निराकरण पर उठे सवाल
  • कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, मौके पर सुलझने वाले प्रकरणों का तत्काल निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - कुपोषित बच्चों की मदद अब होगी ट्रैक‘भावनी’ बताएगा किस बच्चे को कितनी जरूरत
Policewala

कुपोषित बच्चों की मदद अब होगी ट्रैक‘भावनी’ बताएगा किस बच्चे को कितनी जरूरत

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 29, 2026No Comments2 Views

Satna Madhya Pradesh


समाज के मददगार सीधे जुड़ेंगे
सहायता से पोषण सुधार तक हर कदम का रहेगा डिजिटल रिकॉर्ड
सतना 29 सितम्बर 2026/कुपोषण के खिलाफ मध्यप्रदेश में सरकारी प्रयासों के साथ अब समाज, स्वयंसेवी संस्थाओं और दानदाताओं की भागीदारी को तकनीक के माध्यम से जोड़ने की पहल की गई है। श्भावनीश् पोर्टल ऐसा डिजिटल मंच है, जो पोषण संबंधी आवश्यकता वाले बच्चों को मार्गदर्शकों, सहयोगी संस्थाओं और दानदाताओं से पारदर्शी तरीके से जोड़ने का काम करता है। पोर्टल का उद्देश्य केवल किसी बच्चे तक सहायता पहुंचाना नहीं, बल्कि सहायता मिलने के बाद उसकी पोषण स्थिति में हुए बदलाव की निरंतर निगरानी और मॉनिटरिंग सुनिश्चित करना भी है।
पहचान छिपी रहेगी, जरूरत सामने होगी
भावनी पोर्टल पर महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रणालियों से सत्यापित बाल आंकड़े प्राप्त किए जाते हैं। बच्चों की निजता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनकी व्यक्तिगत पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती। पोर्टल पर बच्चों की जानकारी अनाम रूप में प्रदर्शित होती है, ताकि जरूरतमंद बच्चे तक सहायता पहुंचने के साथ उसकी गोपनीयता भी सुरक्षित रहे।
बच्चे की जरूरत के अनुसार तय होती है सहायता
भावनी पोर्टल पर मार्गदर्शक समग्र पहचान क्रमांक के साथ अथवा उसके बिना पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन के बाद वे अपने क्षेत्र में उपलब्ध बच्चों की सूची देख सकते हैं और बच्चे की पोषण स्थिति तथा आवश्यकता के अनुसार उसका चयन कर सकते हैं। सहायता का प्रकार, कितनी बार सहायता दी जाएगी और सहायता से संबंधित अन्य विवरण दर्ज करने के बाद संबंधित बच्चे के लिए विशिष्ट सहायता पहचान क्रमांक तैयार होता ळें इस व्यवस्था से सहायता को सामान्य रूप से वितरित करने के बजाय बच्चे की वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप लक्षित किया जा सकता है। इससे सहयोग करने वाले व्यक्ति या संस्था को भी यह स्पष्ट रहता है कि सहायता किस उद्देश्य से और किस प्रकार उपलब्ध कराई जा रही है।
सहायता के बाद भी मॉनिटरिंग जारी रहेगी
भावनी पोर्टल की विशेषता यह है कि इसमें सहायता उपलब्ध कराने के बाद प्रक्रिया समाप्त नहीं होती। ‘मेरे बच्चों की सूची’ के माध्यम से मार्गदर्शक संबंधित बच्चों को दी जा रही सहायता की स्थिति तथा उनकी पोषण संबंधी प्रगति का अनुश्रवण कर सकते हैं। निर्धारित साप्ताहिक अथवा मासिक अंतराल पर बच्चे की स्थिति को अद्यतन किया जाता है। प्रत्येक प्रविष्टि में सहायता की तिथि, सहायता का स्वरूप, बच्चे की पोषण स्थिति, अवलोकन और उपलब्ध प्रमाण दर्ज किए जाते हैं। इससे बच्चे की सहायता और उसकी प्रगति का व्यवस्थित अभिलेख तैयार होता है।
सरकार और समाज के बीच बनेगा मजबूत सेतु
भावनी पोर्टल सरकारी तंत्र और समाज के बीच समन्वय स्थापित करने का माध्यम भी है। प्रशासनिक स्तर पर पंजीकृत मार्गदर्शकों, सहयोगी संस्थाओं तथा उनसे जुड़े बच्चों की जानकारी देखी जा सकती है। इससे विभाग को यह जानने में सुविधा होती है कि किन बच्चों को सहयोग मिल रहा है और उनकी पोषण स्थिति में क्या परिवर्तन आया है। इस व्यवस्था में समाज के विभिन्न वर्ग अपनी क्षमता के अनुसार योगदान कर सकते हैं। मार्गदर्शक, सामाजिक संस्थाएं और दानदाता जरूरतमंद बच्चों की पहचान के बाद उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहयोग उपलब्ध करा सकते हैं। इस प्रकार कुपोषण से निपटने के सरकारी प्रयासों को सामुदायिक सहभागिता से और व्यापक बनाया जा सकता है।
वर्ष 2022 में विकसित किया गया पोर्टल
भावनी पोर्टल का निर्माण सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, भोपाल द्वारा वर्ष 2022 में किया गया है। पोर्टल को इस उद्देश्य से विकसित किया गया कि जरूरतमंद बच्चों की पहचान, उन्हें सहायता से जोड़ने तथा सहायता के बाद उनकी प्रगति पर नजर रखने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और उत्तरदायी बनाया जा सके। महिला एवं बाल विकास विभाग की सत्यापित प्रणालियों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के माध्यम से सहायता की जरूरत वाले बच्चों तक सहयोग पहुंचाने की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाता है।
तकनीक और संवेदना का संगम
भावनी पोर्टल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें तकनीक को सामाजिक संवेदना और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ा गया है। विभाग अपनी योजनाओं और सेवाओं के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ निरंतर कार्य करता है, वहीं समाज के सक्षम व्यक्ति और संस्थाएं जरूरतमंद बच्चों के लिए अतिरिक्त सहयोग उपलब्ध करा सकते हैं।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,282
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026902
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026791
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026750
Don't Miss

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

By PolicewalaSeptember 29, 20262

गोटेगांव द्वारका शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री चातुर्मास व्रत…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

1 अक्टूबर को जिले में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस

September 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026
Visitors
1915672
This Month : 61047
This Year : 487589
Total Users : 1489909
Views Today : 3801
Total views : 6180024
Who's Online : 10
Server Time : 2026-09-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.