Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में
  • 1 अक्टूबर को जिले में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस
  • कुपोषित बच्चों की मदद अब होगी ट्रैक‘भावनी’ बताएगा किस बच्चे को कितनी जरूरत
  • मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देशसेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें – मुख्यमंत्रीनशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाएं – मुख्यमंत्री
  • एक ही पुलिया, दो शिकायतें और खर्च के दो आंकड़े; सीएम हेल्पलाइन के निराकरण पर उठे सवाल
  • कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, मौके पर सुलझने वाले प्रकरणों का तत्काल निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - 1 अक्टूबर को जिले में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस
Policewala

1 अक्टूबर को जिले में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 29, 2026No Comments2 Views

सतना मध्य प्रदेश


सतना 29 सितम्बर 2026/वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं गरिमापूर्ण जीवन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 1 अक्टूबर 2026 को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने जिले के संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की थीम “गरिमा के साथ वृद्धावस्था वरिष्ठ नागरिकों के लिए देखभाल और समर्थन प्रणालियों को मजबूत करने का महत्व” निर्धारित की गई है। थीम के अनुरूप जिले में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अधिकारों एवं कल्याण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले में संचालित वृद्धाश्रमों में निवासरत तथा अन्य वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की जाएगी। उनके मनोरंजन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए कैरम, लूडो, शतरंज, गीत-संगीत सहित विभिन्न इंडोर गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से मोबाइल फोन, इंटरनेट, डिजिटल सेवाओं एवं कंप्यूटर के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विशेष स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाकर रक्तचाप, मधुमेह, नेत्र जांच सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में 100 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को चिन्हित कर “शतायु सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट किया जाएगा। इसके साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 एवं मध्यप्रदेश के संबंधित नियमों के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, उपलब्ध प्रावधानों एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। पीढ़ियों के अंतर को कम करने तथा युवा पीढ़ी में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता विकसित करने के लिए विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं तथा युवाओं की वरिष्ठ नागरिकों के साथ सहभागिता वाले संवाद, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए संचालित एल्डर हेल्पलाइन 14567 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं उनके परिजनों को इसके उपयोग की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को यथासंभव आमंत्रित किया जाएगा तथा वरिष्ठ नागरिकों की अधिकतम एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि कार्यक्रमों को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, संवाद, सहभागिता एवं कल्याण से जुड़ी सार्थक गतिविधियों के रूप में आयोजित किया जाए। आयोजन के उपरांत फोटोग्राफ सहित प्रतिवेदन जिला स्तर पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
जिला चिकित्सालय सतना में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर हेतु लगाई गई डयूटी
सतना 29 सितम्बर 2026/राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026 को जिला चिकित्सालय सतना के एन.सी.डी. क्लीनिक ओपीडी हॉल में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के सफल संचालन के लिए चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। शिविर में मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. अजय प्रकाश त्रिपाठी, अस्थि रोग चिकित्सक डॉ. सुजीत मिश्रा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू सिंह, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संजय शुक्ला, दंत चिकित्सक डॉ. अफसर अली, मनोरोग चिकित्सक डॉ. हीरेन्द्र सिंह, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सन्दीप तिवारी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोहम्मदी अशरफ, क्लीनिकल साइक्लॉजिस्ट श्रीमती रिंकू पोद्दार, नर्सिंग ऑफिसर-एन.सी.डी. श्रीमती पूनम गुप्ता, सपोर्ट स्टाफ बृजकिशोर सोनी एवं आयुष्मान समन्वयक अशोक सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने बताया कि शिविर में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक आने वाले वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जिसमें एन.सी.डी. संबंधी जांच, मोतियाबिंद एवं आंखों की जांच, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं काउंसलिंग, आवश्यक जांच एवं उपचार तथा फिजियोथेरेपी के महत्व के संबंध में परामर्श दिया जाएगा।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,282
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026902
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026791
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026750
Don't Miss

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

By PolicewalaSeptember 29, 20262

गोटेगांव द्वारका शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री चातुर्मास व्रत…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

1 अक्टूबर को जिले में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस

September 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026
Visitors
1915544
This Month : 60919
This Year : 487461
Total Users : 1489781
Views Today : 3549
Total views : 6179772
Who's Online : 44
Server Time : 2026-09-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.