Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में
  • 1 अक्टूबर को जिले में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस
  • कुपोषित बच्चों की मदद अब होगी ट्रैक‘भावनी’ बताएगा किस बच्चे को कितनी जरूरत
  • मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देशसेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें – मुख्यमंत्रीनशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाएं – मुख्यमंत्री
  • एक ही पुलिया, दो शिकायतें और खर्च के दो आंकड़े; सीएम हेल्पलाइन के निराकरण पर उठे सवाल
  • कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, मौके पर सुलझने वाले प्रकरणों का तत्काल निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देशसेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें – मुख्यमंत्रीनशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाएं – मुख्यमंत्री
Policewala

मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से अधिकारियों को दिए निर्देशसेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दें – मुख्यमंत्रीनशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के साथ जन जागरूकता अभियान भी चलाएं – मुख्यमंत्री

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 29, 2026No Comments1 Views
e7db909b a320 4288 988d 8d076833149b

सतना मध्य प्रदेश


सतना 29 सितम्बर 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान को उच्च प्राथमिकता देते हुए इसकी सभी गतिविधियाँ भलीभांति करें। अभियान में अब तक सभी जिलों में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। अभियान के तहत 3 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्र और 4 अक्टूबर को शहरी क्षेत्र में सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए हितग्राहियों का चयन करके उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करें। शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण करके उनकी जानकारी पोर्टल में दर्ज कराएं।

680f5ac9 dc7d 48f0 9e79 78f0e73b0134


मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से सेवा ज्योति यात्रा शुरू होगी, जिसका जिला मुख्यालय में समापन होगा। समापन स्थल पर सभा का आयोजन करें। सेवा ज्योति को जिला मुख्यालय के किसी प्रमुख स्थान पर स्थापित करने की भी व्यवस्था करें। सेवा ज्योति यात्रा में हितग्राहियों की भी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी वर्चुअली माध्यम से संबोधित करेंगे। इसमें विकसित भारत की शपथ भी ली जाएगी। सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों के फोटो, वीडियो और रील्स अच्छी गुणवत्ता के बनवाएं तथा पोर्टल पर अपलोड करवाएं। सेवा की कहानियों में भी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के विरूद्ध हर जिले में प्रभावी अभियान चलाएं। नशे के सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ नशामुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाएं। भूलवश नशे की गिरफ्त में आ गए युवाओं को नशामुक्ति केन्द्र के माध्यम से पुनर्वास के प्रयास करें। जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की हर माह अनिवार्य रूप से बैठक करके पोर्टल पर कार्यवाही विवरण अपलोड करें। नशे का आदतन कारोबार करने वाले अपराधियों के सम्पत्ति की जब्ती की भी कार्रवाई करें। बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशे के विरूद्ध निगरानी बढ़ाएं।

3cd78212 db14 4bf9 a32f e99e46a7a21f


बैठक में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा के संबंध में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुगम बस सेवा के लिए सभी जिलों में बस डिपो और बस टर्मिनल की व्यवस्था कराएं। यह बस सेवा बस आपरेटर्स के सहयोग से संचालित की जाएगी। बसों में आधुनिक उपकरण लगाकर उनकी निगरानी की जाएगी। ऐप के माध्यम से आम जनता बसों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला परिवहन सलाहकार समिति का गठन किया गया है। समिति की नियमित रूप से बैठक करके स्थानीय बस आपरेटर्स तथा यात्रियों का सहयोग प्राप्त करें। सुगम बस सेवा से संबंधित पोर्टल बनाया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से बस संचालन से जुड़ी हर जानकारी की निगरानी होगी और सूचनाएं मिलेंगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, अन्य मंत्रीगण, मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सतना कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौडा, अपर कलेक्टर विकास सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सपना त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

प्रशांत त्रिपाठी सतना ब्यूरो

84579617 9c96 431b 8d55 ca3dc200601a

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,282
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026902
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026791
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026750
Don't Miss

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

By PolicewalaSeptember 29, 20262

गोटेगांव द्वारका शारदा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री चातुर्मास व्रत…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026

1 अक्टूबर को जिले में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस

September 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज श्री का गोटेगांव आगमन पर जगह जगह हुआ भव्य स्वागत।

September 29, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज उचेहरा में

September 29, 2026
Visitors
1915664
This Month : 61039
This Year : 487581
Total Users : 1489901
Views Today : 3781
Total views : 6180004
Who's Online : 17
Server Time : 2026-09-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.