रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पेट्रोलिंग और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तिरंगा चौक, कुशालपुर से मयंक ठाकुर (20 वर्ष) और कुशालपुर चौक के पास से खेमकरण ध्रुव उर्फ फाइटर (20 वर्ष) को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध रूप से रखे गए एक-एक स्टील के धारदार चाकू बरामद हुए। हथियार रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना पुरानी बस्ती में दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 335/2026 और 336/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में पृथक-पृथक मामले दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। रायपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अवैध हथियार संबंधी जानकारी तुरंत पुलिस को साझा करें।
*थाना पुरानी बस्ती पुलिस की कार्रवाई: धारदार चाकू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार*

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़