दुर्ग। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना धमधा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 146 ग्राम मादक पदार्थ गांजा और बिक्री की नगद राशि बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जुलाई को धमधा पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ग्राम रौंदा चौक पर एक युवक अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही धमधा पुलिस की टीम ने बिना समय गंवाए बताए गए स्थान पर दबिश दी और संदेही को घेराबंदी कर धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांसु उर्फ मंसु राम ध्रुवे (उम्र 22 वर्ष), निवासी नवागांव (छुईहा), थाना धमधा बताया। पुलिस द्वारा स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के पास मौजूद सफेद प्लास्टिक थैले की तलाशी लेने पर उसमें से 01 किलो 146 ग्राम अवैध गांजा तथा बिक्री के ₹810 नगद बरामद हुए। जप्त किए गए मादक पदार्थ एवं सामग्री का कुल मूल्य लगभग ₹56,000 आंका गया है।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 203/2026, धारा 20(ख) एवं 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- अतरमरा पंचायत में 15वें वित्त की राशि पर उठे गंभीर सवाल, EOW में शिकायत
- एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर जागरूकता कार्यक्रम।
- समाजसेवी एवं युवा नेता विवेक (मोंटी) जोशी का जन्मदिवस उल्लासपूर्वक संपन्न, गौ-सेवा और सद्भावना के साथ लिया जनकल्याण का संकल्प
- जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर नगरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ
- चित्रकूट में अंतरराष्ट्रीय श्रीरामलीला उत्सव का राघव प्रयाग घाट पर शुभारंभ
- मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सतना में एक माह का विशेष अभियानयुवा मतदाताओं के मिले 3620 आवेदन
- राज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को वितरित की अध्ययन सामग्री एवं पुस्तकें
- आकांक्षी विकासखंड बजाग, करंजिया और मेहंदवानी में विकास कार्यों के 38 संकेतकों की समीक्षा, लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश







