Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
4fecbd39 3479 42aa adaf 5cb9b84c3b74

जमुई टोल प्लाजा बना अवैध वसूली का अड्डाएनएचआई के नियमों की सरेआम बलिगुर्गों से पिट चुके नेता का संरक्षण!

June 6, 2026
3aa3a4c0 f6d7 4435 a185 ed51a728d2a8

सरईटोला पंचायत में सिंडिकेट राजसरपंच-सचिव की सरपरस्ती में सरकारी खजाने की बंदरबांट के आरोपखास फर्म पर मेहरबानी क्यों

June 6, 2026
17072995 daef 450e abcd 3e2e626699df

शिवालय मंदिर गंधवानी में छत्रपति शिवाजी महाराज का 351वां शिवराज्याभिषेक दिवस मनाया गया

June 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • जमुई टोल प्लाजा बना अवैध वसूली का अड्डाएनएचआई के नियमों की सरेआम बलिगुर्गों से पिट चुके नेता का संरक्षण!
  • सरईटोला पंचायत में सिंडिकेट राजसरपंच-सचिव की सरपरस्ती में सरकारी खजाने की बंदरबांट के आरोपखास फर्म पर मेहरबानी क्यों
  • शिवालय मंदिर गंधवानी में छत्रपति शिवाजी महाराज का 351वां शिवराज्याभिषेक दिवस मनाया गया
  • एसडीएम का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण: मरीजों के बेहतर उपचार और साफ-सफाई के दिए कड़े निर्देश
  • छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस: निर्माणाधीन अस्पताल भवन से चोरी हुए कॉपर वायर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
  • बस्तर के विकास को रफ्तार देने मैदान में उतरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए कड़े निर्देश
  • *रेत के अवैध परिवहन में लिप्त तीन भारी वाहन जब्त*
  • *औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई: 10 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी*
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सरईटोला पंचायत में सिंडिकेट राजसरपंच-सचिव की सरपरस्ती में सरकारी खजाने की बंदरबांट के आरोपखास फर्म पर मेहरबानी क्यों
Policewala

सरईटोला पंचायत में सिंडिकेट राजसरपंच-सचिव की सरपरस्ती में सरकारी खजाने की बंदरबांट के आरोपखास फर्म पर मेहरबानी क्यों

PolicewalaBy PolicewalaJune 6, 2026No Comments7 Views
3aa3a4c0 f6d7 4435 a185 ed51a728d2a8

शहडोल। संभाग के अनूपपुर जिले की जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरईटोला इन दिनों विकास कार्यों के नाम पर कथित भ्रष्टाचार और बंदरबांट का सबसे बड़ा अखाड़ा बन चुकी है। शासन और प्रशासन की नाक के नीचे इस आदिवासी बहुल पंचायत को एक खास रसूखदार सिंडिकेट के हवाले किए जाने की चर्चाएं आम हैं। वर्तमान में होल्कर ढाबे के सामने, हाईवे के किनारे पंचायत द्वारा एक पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। कहने को तो इस कार्य की निर्माण एजेंसी खुद ग्राम पंचायत है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि यह पूरी पंचायत आज भी एक खास निजी सप्लायर फर्म हिंदुस्तान ट्रेडर्स और उसके संचालक के इशारों पर नाच रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां लोकतंत्र नहीं, बल्कि चंद चहेतों की तानाशाही चल रही है।

अंधेरे में लाखों का खेल, इंजीनियर नदारद

हाईवे किनारे बन रही इस पुलिया के निर्माण स्थल पर न तो कोई सूचना बोर्ड लगा है और न ही कार्य से जुड़ी कोई तकनीकी जानकारी सार्वजनिक की गई है। नियम कहते हैं कि हर शासकीय कार्य के स्थल पर प्राक्कलन (स्टीमेट) बोर्ड होना अनिवार्य है, जिसमें कार्य की लागत, मद और स्वीकृतकर्ता का उल्लेख हो, लेकिन यहां सब गोलमाल है। पुलिया कितनी लागत से बन रही है और किस मद का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है, इसका जवाब देने के लिए सरपंच और सचिव तैयार नहीं हैं। मजे की बात तो यह है कि निर्माण स्थल पर पंचायत का कोई भी जिम्मेदार तकनीकी अमला या इंजीनियर मौजूद नहीं रहता। पूरा काम मेट और ऑफ-रिकॉर्ड ठेकेदारों के मजदूरों के भरोसे छोड़ दिया गया है, जिससे घटिया निर्माण और शासकीय राशि के अपव्यय की पूरी आशंका बनी हुई है।
हिंदुस्तान ट्रेडर्स के बिलों की बाढ़
ग्राम पंचायत सरईटोला का प्रभार वैसे तो सचिव सुरेश प्रसाद पाठक के पास है, लेकिन क्षेत्र में यह चर्चा आम है कि ऑफ द रिकॉर्ड यह पूरा खेल हिंदुस्तान ट्रेडर्स के संचालक आजाद खान के कथित संरक्षण में खेला जा रहा है। स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों का कहना है कि यदि बीते कुछ वर्षों में इस पंचायत के भीतर हुए निर्माण कार्यों का बारीकी और निष्पक्षता से तकनीकी ऑडिट कराया जाए, तो कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। आरोप है कि हर छोटे-बड़े निर्माण कार्य में इस खास फर्म के बिल बेधडक़ और धड़ल्ले से लगाए जाते हैं। इतना ही नहीं, पूर्व में उक्त संचालक द्वारा खुद के नाम पर भी फर्म बनाकर सरकारी राशि का आहरण करने के गंभीर आरोप स्थानीय स्तर पर लगते रहे हैं। यदि इन फर्मों के खातों और इनके द्वारा लगाए गए सामग्री प्रदाय के बिलों की जांच हो जाए, तो पंचायत के कर्ताधर्ताओं का पूरा कच्चा-चिटठा बेनकाब हो सकता है।

सवाल पूछने पर घुडक़ी

हैरानी की बात यह है कि जब भी कोई जागरूक नागरिक या मीडियाकर्मी निर्माण स्थल पर जाकर नियमों के तहत जानकारी लेने की कोशिश करता है, तो कथित ऑफ रिकार्ड ठेकेदारों और उनके गुर्गों द्वारा सीधे तौर पर धमकियां दी जाती हैं। सच्चाई को दबाने के लिए यहां साम-दाम-दंड-भेद का खुला खेल चल रहा है। जो भी इस कथित सिंडिकेट के खिलाफ आवाज उठाने की जहमत उठाता है, उसे झूठे मामलों में फंसाने और डराने-धमकाने के हथकंडे अपनाकर चुप कराने का प्रयास किया जाता है, जो पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।

सुशासन को ठेंगा, सवालों से बच रहे जिम्मेदार

एक ओर सूबे की भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस और सुशासन का दम भर रही है, वहीं दूसरी ओर पुष्पराजगढ़ के इस सुदूर क्षेत्र में एक विशेष वर्ग और खास फर्म के माध्यम से लाखों रुपये के सरकारी फंड के कथित दुरुपयोग की शिकायतें आ रही हैं। पंचायत के सरपंच, सचिव और जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में रहस्यमयी चुप्पी साधे हुए हैं। जब भी उनसे इस संबंध में आधिकारिक पक्ष मांगा जाता है, तो वे कैमरे और तीखे सवालों से बचकर भागते नजर आते हैं। आखिर किसके वरदहस्त पर बिना सूचना बोर्ड के यह संदिग्ध निर्माण कार्य चल रहा है? हिंदुस्तान ट्रेडर्स पर पंचायत की इतनी मेहरबानी क्यों है? इन गंभीर सवालों के बीच जागरूक नागरिकों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष तकनीकी जांच कर दोषियों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

अजय पाल

46778f8f 144d 454b b74c cf07fde935b9

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

4fecbd39 3479 42aa adaf 5cb9b84c3b74

जमुई टोल प्लाजा बना अवैध वसूली का अड्डाएनएचआई के नियमों की सरेआम बलिगुर्गों से पिट चुके नेता का संरक्षण!

June 6, 2026
17072995 daef 450e abcd 3e2e626699df

शिवालय मंदिर गंधवानी में छत्रपति शिवाजी महाराज का 351वां शिवराज्याभिषेक दिवस मनाया गया

June 6, 2026
55201d4e 97da 415e 8ee4 649c5466dd52

एसडीएम का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण: मरीजों के बेहतर उपचार और साफ-सफाई के दिए कड़े निर्देश

June 6, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026738
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026590
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026554
Don't Miss
4fecbd39 3479 42aa adaf 5cb9b84c3b74 Policewala

जमुई टोल प्लाजा बना अवैध वसूली का अड्डाएनएचआई के नियमों की सरेआम बलिगुर्गों से पिट चुके नेता का संरक्षण!

By PolicewalaJune 6, 2026112

शहडोल। संभागीय मुख्यालय से महज चंद किलोमीटर दूर जमुई स्थित टोल प्लाजा इस वक्त नियमों…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
3aa3a4c0 f6d7 4435 a185 ed51a728d2a8

सरईटोला पंचायत में सिंडिकेट राजसरपंच-सचिव की सरपरस्ती में सरकारी खजाने की बंदरबांट के आरोपखास फर्म पर मेहरबानी क्यों

June 6, 2026
17072995 daef 450e abcd 3e2e626699df

शिवालय मंदिर गंधवानी में छत्रपति शिवाजी महाराज का 351वां शिवराज्याभिषेक दिवस मनाया गया

June 6, 2026
55201d4e 97da 415e 8ee4 649c5466dd52

एसडीएम का जिला चिकित्सालय में औचक निरीक्षण: मरीजों के बेहतर उपचार और साफ-सफाई के दिए कड़े निर्देश

June 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
4fecbd39 3479 42aa adaf 5cb9b84c3b74

जमुई टोल प्लाजा बना अवैध वसूली का अड्डाएनएचआई के नियमों की सरेआम बलिगुर्गों से पिट चुके नेता का संरक्षण!

June 6, 2026
3aa3a4c0 f6d7 4435 a185 ed51a728d2a8

सरईटोला पंचायत में सिंडिकेट राजसरपंच-सचिव की सरपरस्ती में सरकारी खजाने की बंदरबांट के आरोपखास फर्म पर मेहरबानी क्यों

June 6, 2026
Visitors
1683037
This Month : 10902
This Year : 254954
Total Users : 1257274
Views Today : 3562
Total views : 5645308
Who's Online : 3
Server Time : 2026-06-06
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.