Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 04 27 at 17.05.49

नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर: बड़ा जंक्शन बनेगा घंसौर, क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

April 27, 2026
web.whatsapp 17

गरियाबंद से बड़ी खबर: लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

April 27, 2026
WhatsApp Image 2026 04 27 at 14.15.25

विश्व मलेरिया दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

April 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर: बड़ा जंक्शन बनेगा घंसौर, क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख
  • गरियाबंद से बड़ी खबर: लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
  • विश्व मलेरिया दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
  • ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान प्रारंभ
  • लारेंन्स विश्नोई गैंग ‌का सदस्य राजपाल का साथी, क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में गिरफ्तार 
  • मोदी जी के ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण को विधायक अमर अग्रवाल ने सुना
  • आज से बिना हेलमेट पकड़े गए तो कार्यवाही के साथ लाइसेंस तक होगा सस्पेंड:- थाना प्रभारी मसराम!
  • मामूली विवाद में कर दी हत्या दो आरोपी गिरफ्तार इंदौर पुलिस ने किया खुलासा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - विश्व मलेरिया दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
क्षेत्रीय खबर

विश्व मलेरिया दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

PolicewalaBy PolicewalaApril 27, 2026No Comments0 Views
WhatsApp Image 2026 04 27 at 14.15.25

विश्व मलेरिया दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

 

एमसीबी/27 अप्रैल 2026/ विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शहर में जनजागरूकता रैली निकालकर मलेरिया उन्मूलन का संदेश दिया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सिविल अस्पताल परिसर मनेंद्रगढ़ से हुई, जहां हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. एस. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लिए हुए थे और “जन-जन ने ये ठाना है, मलेरिया को जड़ से मिटाना है” जैसे नारों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए आम नागरिकों को जागरूक करते रहे।WhatsApp Image 2026 04 27 at 14.15.26

 

रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें मलेरिया के कारण, लक्षण, रोकथाम और उपचार के विषय में सरल भाषा में जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, नियमित रूप से सफाई रखें, मच्छरदानी का उपयोग करें तथा बुखार आने पर तुरंत जांच कराएं।

 

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अविनाश खरे ने बताया कि मलेरिया एक गंभीर लेकिन पूर्णतः रोके जाने योग्य बीमारी है, यदि समय पर सावधानी बरती जाए एवं मलेरिया नियंत्रण हेतु निरंतर सर्वे, जांच एवं दवा वितरण जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के बुखार को नजर अंदाज न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच अवश्य कराएं।

 

जिला मलेरिया  अधिकारी डा. नम्रता चक्रवर्ती ने भी लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सामुदायिक भागीदारी के बिना मलेरिया उन्मूलन संभव नहीं है। कार्यवाहक जिला मलेरिया सलाहकार श्री राय सिंह श्याम ने बताया कि मलेरिया के रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग, लार्वा नियंत्रण एवं जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में जिला क्षय अधिकारी डॉ वासिक असदक, डॉ अतीक सोनी (आरबीएसके नोडल अधिकारी),  मो. सुलेमान खान (विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक) , जिला मलेरिया सलाहकार राय सिंह, BETO श्री प्रमेन्द्र कुमार सिंह, मलेरिया सुपरवाइजर (खड़गवा) श्री कृपाशंकर यादव, श्री सचिन पाण्डेय, श्रीमती विनीता रजवाड़े, ज्योति गुप्ता एवं युवा अंजुम सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 के विश्व मलेरिया दिवस की थीम“Driven to End Malaria: Now we can, Now we must”(मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा) पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह समय सामूहिक प्रयासों को तेज करने का है, ताकि मलेरिया मुक्त समाज का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सके।

 

कार्यक्रम के समापन पर नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता बनाए रखें, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि मलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके।

 

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला ब्यूरो चीफ कोरिया एमसीबी

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 27 at 17.05.49

नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर: बड़ा जंक्शन बनेगा घंसौर, क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

April 27, 2026
web.whatsapp 17

गरियाबंद से बड़ी खबर: लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

April 27, 2026
WhatsApp Image 2026 04 27 at 14.07.52

ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान प्रारंभ

April 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026700
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026533
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026529
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026505
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 04 27 at 17.05.49 क्षेत्रीय खबर

नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर: बड़ा जंक्शन बनेगा घंसौर, क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

By PolicewalaApril 27, 202615

नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर: बड़ा जंक्शन बनेगा घंसौर, क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख घंसौर:…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
web.whatsapp 17

गरियाबंद से बड़ी खबर: लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

April 27, 2026
WhatsApp Image 2026 04 27 at 14.15.25

विश्व मलेरिया दिवस पर मनेन्द्रगढ़ में जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

April 27, 2026
WhatsApp Image 2026 04 27 at 14.07.52

ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान प्रारंभ

April 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 04 27 at 17.05.49

नर्मदा-विंध्य रेल कॉरिडोर: बड़ा जंक्शन बनेगा घंसौर, क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

April 27, 2026
web.whatsapp 17

गरियाबंद से बड़ी खबर: लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

April 27, 2026
Visitors
1595730
This Month : 52546
This Year : 167647
Total Users : 1169967
Views Today : 2217
Total views : 5483028
Who's Online : 5
Server Time : 2026-04-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.