Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.00.12 1

आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
  • आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
  • अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी
  • सैनिकों को भेजीं 1,000 छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राखियां, पुलिस-स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
  • गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
  • पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया
  • महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी से लटकी बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना, क्षेत्रवासियों में नाराजगी
Policewala

भूमि अधिग्रहण में हो रही देरी से लटकी बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना, क्षेत्रवासियों में नाराजगी

PolicewalaBy PolicewalaMarch 10, 2026No Comments33 Views
WhatsApp Image 2026 03 10 at 5.27.37 AM

चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना, पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की
मनेंद्रगढ़। बहुप्रतीक्षित और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही चिरमिरी-नागपुर हॉल्ट नई रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना में लगातार हो रही देरी को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। रेलवे डिवीजन बिलासपुर के पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य एवं अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार को पत्र भेजकर अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया को अविलंब प्रारंभ कराने की मांग की है।
अधिवक्ता पटेल ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस परियोजना से संबंधित प्रारंभिक नोटिफिकेशन भारत के राजपत्र में 8 मई 2025 को तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित अंतिम नोटिफिकेशन 27 अगस्त 2025 को प्रकाशित हो चुका है। इसके बाद भूमि स्वामियों को दिए जाने वाले मुआवजे में 50 प्रतिशत की वृद्धि भी कर दी गई थी। वहीं लोक सूचना की निर्धारित अवधि भी 2 फरवरी 2026 को समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद अभी तक भूमि अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और जीवनदायिनी मानी जा रही है। इसका भूमि पूजन वर्ष 2018 में हो चुका था और उस समय इसे दो वर्षों में पूर्ण करने की सार्वजनिक घोषणा भी की गई थी। परियोजना के लिए लगभग 241.50 करोड़ रुपये का पूरा फंड पहले ही जारी किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद काम शुरू नहीं हो पा रहा है। अधिवक्ता पटेल ने बताया कि इस परियोजना की लागत केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आधी-आधी वहन की जानी है। केंद्र सरकार द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने के बाद 9 फरवरी 2024 को प्रस्तुत बजट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने भी राज्य का हिस्सा जारी कर दिया था। इसके बाद भी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि भूमि अधिग्रहण की अंतिम प्रक्रिया मनेंद्रगढ़ कलेक्टर कार्यालय में लंबित पड़ी हुई है। उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि जब केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पूरी राशि उपलब्ध है और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, तब भी भूमि स्वामियों को उनका मुआवजा देने और अधिग्रहण की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? इस स्थिति से प्रभावित हितग्राहियों और क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
अधिवक्ता विजय प्रकाश पटेल ने प्रधानमंत्री से इस मामले में सीधा हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए कहा है कि संबंधित भूमि स्वामियों को शीघ्र मुआवजा प्रदान कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कराई जाए और परियोजना के लिए जल्द से जल्द टेंडर जारी किए जाएं, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षित इस रेल परियोजना का कार्य शुरू हो सके और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही के लिए अपने पत्र की प्रतिलिपि कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, बिलासपुर मंडल के डीआरएम राजमल खोईवाल, मनेंद्रगढ़ कलेक्टर डी. राहुल वेंकट तथा नोडल अधिकारी अनिल सिदार को भी प्रेषित की है।

कोरिया एमसीबी ब्यूरो चीफ योगेन्द्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2026 03 10 at 5.27.37 AM 1

 

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

August 27, 2026
86de1d27 7957 4343 bf25 dff0c701f2ce

रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

August 26, 2026
75df54a2 5025 4ae8 9c92 00f208d3a4e7

खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026624
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03 Policewala

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

By PolicewalaAugust 27, 20266

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 9 कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.00.12 1

आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.18.52 1

सैनिकों को भेजीं 1,000 छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राखियां, पुलिस-स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

August 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.00.12 1

आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

August 27, 2026
Visitors
1849303
This Month : 61773
This Year : 421220
Total Users : 1423540
Views Today : 438
Total views : 6007352
Who's Online : 6
Server Time : 2026-08-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.