फिरोजाबाद
पचोखरा पुलिस ने सत्ते उर्फ सत्यवीर को तीन माह के लिये किया जिलाबदर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद सौरभ दीक्षित के आदेश के क्रम में थाना पचोखरा पुलिस टीम ने जिलाबदर अभियुक्त सत्ते उर्फ सत्यवीर पुत्र बलवीर सिंह निवासी गढ़ी निर्भय थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद को तीन माह के लिए जिलाबदर कर दिया और अभियुक्त को जनपदीय सीमा बॉर्डर से बाहर आगरा की सीमा में चेतावनी दे कर छोड़ा जिलाबदर की अवधि के दौरान अगर अभियुक्त जनपद फिरोजाबाद की सीमा में पाया गया तो सख़्त कार्यवाही की जाएगी
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

