बहोरीबंद, कटनी (म.प्र.) – आगामी शारदीय नवरात्र पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज बहोरीबंद थाना परिसर में शांति समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने की, तहसीलदार एमपी मोगरे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में थाना के ड्यूटी ऑफिसर कक्ष में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता सहित क्षेत्र के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र पौराणिक, महेंद्र गुप्ता, नरेंद्र सैनी, रवि पांडे, महा सिंह ककरेटा सरपंच, एवं बहोरीबंद सरपंच बृजेश गुप्ता सहित दुर्गा उत्सव समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में थाना प्रभारी एवं तहसीलदार ने दिए निर्देश:
शांति एवं सौहार्द:
सभी दुर्गा पंडाल संचालक नवरात्र का जलसा शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। डीजे की आवाज निर्धारित सीमा में रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
विसर्जन की तैयारी:
जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि विसर्जन कार्यक्रम से पूर्व सभी प्रमुख रास्तों की साफ-सुथरी व्यवस्था एवं रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें।
विद्युत सुरक्षा पर विशेष जोर:
टेंट एवं पंडाल वालों को निर्देशित किया गया कि विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित ढंग से रखें। विद्युत लाइन में जहां पर भी कट लगाकर जोड़ किया जाए, उन स्थानों पर अनिवार्य रूप से अच्छी क्वालिटी की टेपिंग (इंसुलेशन टेप) करें। खुले जोड़ न छोड़ें और MCB लगाना सुनिश्चित करें, जिसकी जांच विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता द्वारा की जाएगी।
अंत में सभी गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को शांतिपूर्ण पर्व मनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
✍️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से संभाग ब्यूरो पारस गुप्ता की रिपोर्ट







