कार और मोबाइल सहित 4.98 लाख रुपये का मशरूका जब्त, कुरुद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
धमतरी एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कुरुद पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 08 किलो गांजा जब्त किया है।
पुलिस ने नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर कार की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ। मौके से रामनाथ अंसारी (46 वर्ष), निवासी गोबरा, थाना कुरुद, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गांजा, कार और मोबाइल फोन सहित कुल 4 लाख 98 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया। आरोपी के विरुद्ध थाना कुरुद में अपराध क्रमांक 336/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़







