पूज्य श्री राघवेन्द्र गिरी जी महाराज ने गो सम्मान आह्वान अभियान को दिया समर्थन
रायपुर (छत्तीसगढ़)।
श्री पंचनाम जूना अखाड़ा से संबद्ध पूज्य श्री राघवेन्द्र गिरी जी महाराज, जय महाकाली मंदिर महादेव घाट रायपुर के मुख्य पुजारी, ने गो सम्मान आह्वान अभियान को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
गो सम्मान आह्वान अभियान एक राष्ट्रव्यापी अहिंसक एवं सांस्कृतिक आंदोलन है, जिसका मुख्य उद्देश्य गोमाता को सेवा, सुरक्षा और सम्मान दिलाना है। इस अभियान के अंतर्गत भारत सरकार तथा राज्य सरकारों से आग्रह किया जाता है कि
गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा प्रदान किया जाए,
गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो,
और गो रक्षा से जुड़े केन्द्रीय स्तर पर कानून बनाए जाएं।
यह अभियान किसी राजनीतिक दल या संगठन के तहत नहीं, बल्कि केवल नंदी बाबा और गोमाता के आदर्शों के तहत संचालित हो रहा है। इसमें कोई नेतृत्वकर्ता नहीं है और सभी संत, गोभक्त, कार्यकर्ता समान रूप से शामिल हैं। अभियान शांतिपूर्ण, अहिंसक एवं जनजागरूकता पर आधारित है, जिसमें संकीर्तन, रैली और प्रार्थना पत्रों के माध्यम से संदेश फैलाया जाता है।
महाराज श्री ने कहा कि हम सनातनी हैं और गोमाता के संरक्षण के लिए समाज को निरंतर एवं अथक प्रयास करना चाहिए। गोमाता पर हो रहे अत्याचार तत्काल बंद होने चाहिए। गोमाता सुरक्षित होगी तो देश सुरक्षित होगा। उन्होंने साथ ही गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग भी दोहराई।
अभियान की योजना के तहत देश के विभिन्न हिस्सों में प्रचार-प्रसार, संत एवं भक्त सहयोग, और प्रार्थना पत्रों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार से आग्रह जारी रहेगा। भविष्य में यह अभियान चरणबद्ध रूप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक शांतिपूर्ण संकीर्तन और संवाद कार्यक्रमों के साथ विस्तारित होगा।
रिपोर्ट: प्रवीण शर्मा ,रायपुर, छत्तीसगढ़

