Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
fded9eac de36 42f8 9c5d 3c0aec9f48ce

राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन
  • सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह
  • सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
  • मितानिन बहनों के सेवा और समर्पण को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नमन, 1700 से अधिक मितानिनों का हुआ सम्मान
  • भाजपा किसान मोर्चा की टीम ने किया भीमगढ़ बांध का निरीक्षण
  • आसमान खा गया या जमीन निगल गई, 32 ट्रक चावल? कटनी से 4.39 करोड़ का सरकारी खाद्यान्न गायब!
  • जंगल के रणबांकुरे से राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रहरी तक… वरुण जैन का बढ़ा कद, NIA में SP की ऐतिहासिक जिम्मेदारी; उदंती-सीतानदी को मिलेगी नई कमान!
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक/सिम कार्ड विक्रेता/ब्रोकर/ठगी करने वालों के यहां एक साथ रेड, 25 आरोपी गिरफ्तार
Policewala

म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक/सिम कार्ड विक्रेता/ब्रोकर/ठगी करने वालों के यहां एक साथ रेड, 25 आरोपी गिरफ्तार

PolicewalaBy PolicewalaDecember 21, 2025No Comments7 Views
WhatsApp Image 2025 12 21 at 19.19.28

रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रायपुर

#ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही

#म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक/सिम कार्ड विक्रेता/ब्रोकर/ठगी करने वालों के यहां एक साथ रेड, 25 आरोपी गिरफ्तार

#पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के निर्देशानुसार म्यूल बैंक अकाउंट संवर्धक/फर्जी सिम कार्ड विक्रेता/ब्रोकर/ठगी के लिये खाता उपलब्ध कराने वालों के विरूद्ध एक साथ रेड कार्यवाही।

#आरोपियों को रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार और मध्यप्रदेश से किया गया है गिरफ्तार

#गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों के थानों में 1236 रिपोर्ट है दर्ज, जिसमें आरोपियों द्वारा पीड़ितो से 77.53 लाख रूपये की ठगी की गई है।

#आरोपियों के खातों में ठगी की रकम 02 करोड़ रूपये को कराया गया है होल्ड।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर रेंज साइबर थाना को निर्देशित किया गया था।

निर्देशानुसार साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की गई। जांच कार्यवाही में पीड़ितों की पहचान कर उनसे घटना के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट, फर्जी सिम कार्ड एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने तथा अकाउंट का शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट, ऑनलाइन गेमिंग एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिन्हांकित किया गया।

रेंज सायबर थाना तथा रायपुर के विभिन्न थानों के पुलिस अधि./कर्म. की अलग-अलग 8 टीमें बनाकर आरोपियों की पतासाजी करते हुये गिरफ्तार करने के साथ ही म्यूल बैक अकाउंट दूसरे के नाम से होना पाये जाने पर पूछताछ व तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों से कनेक्ट होने पर एजेंटो/फर्जी सिम कार्ड विक्रेता सहित कुल 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के खातों में फ्रॉड की लगभग 02 करोड़ रूपये की राशि होल्ड कराया गया है, जो विभिन्न राज्यों के पीड़ितों के हैं, जिनसे संपर्क कर उनका रकम वापस कराया जाएगा। विगत 11 माह में हुये फ्रॉड में फर्स्ट लेयर बैंक खाता में होल्ड 7 करोड़ रूपये की राशि को पीड़ितो को वापस कराने हेतु माननीय न्यायालय से आदेश कराया गया है जिसमें 4 करोड़ रूपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस कराया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न थानों में 1236 रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों द्वारा किये गये 77.35 लाख रूपये के अपराध की जांच में आरोपियों द्वारा प्रयुक्त बैंक खाता में कुल 174.5 करोड़ रूपये ट्रांजेक्शन होने का खुलासा हुआ है।

आरोपियों से पूछताछ में और भी बहुत से लोगों के नाम सामने आये हैं जो इन बैंक खातों का उपयोग ठगी करने के लिये करते थे। अग्रिम कार्यवाही में उन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। यह सभी आरोपी अपने बैंक खातों को रेंट बेसिस पर और कुछ लोग ठगी के रकम से 10 से 20 प्रतिशत कमीशन पर लेकर अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराते थे।

केस 01 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड इंडसइंड बैंक शाखा रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 20.2 लाख रूपये जमा होने से थाना माना रायपुर में अपराध क्रमांक 300/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केश 02 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड पंजाब एंड सिंध शाखा रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 1.7 लाख रूपये जमा होने से थाना देवेंद्र नगर रायपुर में अपराध क्रमांक 189/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केश 03 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड DCB बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 3.6 लाख रूपये जमा होने से थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 422/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केश 04 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड IDBI बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 6.42 लाख रूपये जमा होने से थाना सिविल लाइन रायपुर में अपराध क्रमांक 454/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केश 05 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड यूको बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 21.29 लाख रूपये जमा होने से थाना तेलीबांधा रायपुर में अपराध क्रमांक 609/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

केश 06 भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के पोर्टल के माध्यम से रिपोर्टेड पंजाब नेशनल बैंक रायपुर में खुले म्यूल बैंक अकाउंट में अलग अलग राज्यों के अनेकों लोगों से हुए साइबर अपराध की कुल रकम 23.95 लाख रूपये जमा होने से थाना राखी रायपुर में अपराध क्रमांक 157/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस पंजीकृत किया गया। विवेचना में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

fded9eac de36 42f8 9c5d 3c0aec9f48ce

राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,295
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026925
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026807
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026773
Don't Miss
fded9eac de36 42f8 9c5d 3c0aec9f48ce Policewala

राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

By PolicewalaNovember 25, 202635

जनस्वास्थ्य और पोषण सेवाओं की मजबूत कड़ी हैं मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सोहन ध्रुव…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.43.21

सड़क सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं नशे की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 18.18.34

किसानों के हक़ की लड़ाई में किसान अब अकेला नहीं—भाजपा किसान मोर्चा ने सौंपा नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

November 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
fded9eac de36 42f8 9c5d 3c0aec9f48ce

राम पंचायत हरदी में मितानिन दिवस पर सेवा और समर्पण का सम्मान, मितानिन दीदियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ भव्य अभिनंदन

November 25, 2026
WhatsApp Image 2026 11 25 at 19.06.25

सेजेस राजिम की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने रचा सफलता का नया अध्याय, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बनाई जगह

November 25, 2026
Visitors
2074169
This Month : 69074
This Year : 646086
Total Users : 1648406
Views Today : 614
Total views : 6524225
Who's Online : 17
Server Time : 2026-11-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.