Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 04 17 at 14.13.28

*छिंदवाड़ा :नरवाई जलाने पर 14 पर FIR ,किसानों से अपील—ना लगाए आग 

April 17, 2026
WhatsApp Image 2026 04 17 at 11.20.05 1

डौण्डीलोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसबीआई कियोस्क सेंटर में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

April 17, 2026
WhatsApp Image 2026 04 17 at 10.32.23

 अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार 

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • *छिंदवाड़ा :नरवाई जलाने पर 14 पर FIR ,किसानों से अपील—ना लगाए आग 
  • डौण्डीलोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसबीआई कियोस्क सेंटर में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
  •  अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार 
  • अदब तहजीब से निकली बेटियां भी नहीं रहीं पीछे
  • एम.सी.बी. जिले को बड़ी सौगात: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से 40 साल बाद गठित हुईं 5 नई सहकारी समितियां
  • बाल विवाह रोकथाम को लेकर जनकपुर में जागरूकता अभियान, एसपी रत्ना सिंह ने दिया सशक्त संदेश जनप्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • भीषण गर्मी का असर: डिंडोरी में बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं
  • दुर्ग पुलिस का सायबर ठगी पर प्रहार: 11 आरोपी गिरफ्तार, 1.88 करोड़ के अवैध लेनदेन का खुलासा
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - लोगों की जान खतरे में स्वास्थ्य मंत्री और साय सरकार जलवे में
Policewala

लोगों की जान खतरे में स्वास्थ्य मंत्री और साय सरकार जलवे में

policewalaBy policewalaSeptember 21, 2025No Comments1 Views
web.whatsapp 21 3

रायपुर
लोगों की जान खतरे में स्वास्थ्य मंत्री और साय सरकार जलवे में

मेकाहारा के अंतर्गत संचालित एसीआई (एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट) में बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी के लगभग 200 मरीज निराश लौटे

जब छत्तीसगढ़ की राजधानी के सर्वव्यापी शासकीय चिकित्सालय मेकाहारा में यह हालात हैं तो सोचिये प्रदेश के अन्य अस्पतालों की दशा क्या होगी

साय सरकार की मंशा बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी के मरीजों को प्राइवेट अस्पताल की ओर धकेलकर लाभ लेना

शीघ्र स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव

छत्तीसगढ़ में जनता के साथ हो रहा अन्याय, जनता को कांग्रेस पार्टी दिलायेगी न्याय – विकास उपाध्याय

रायपुर (छत्तीसगढ़) 21 सितम्बर 2025। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कुछ दिन पूर्व ही प्रदेश के सर्वव्यापी अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के अंतर्गत संचालित एसीआई (एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट) का जिक्र कर बीजेपी की साय सरकार की नाकामियों के बारे में बताया था। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार ने ठग लिया है और धोखा दे गई है। उपाध्याय ने कहा जब छत्तीसगढ़ की राजधानी के सर्वव्यापी शासकीय चिकित्सालय मेकाहारा अंतर्गत संचालित एसीआई (एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट) में बायपास और ओपन हार्ट सर्जरी जैसे गंभीर उपचार के लिए आये मरीज को वापिस लौटना पड़ रहा है और अभी तक लगभग 200 मरीज की पुष्टी भी हो चुकी है जो निराश होकर लौट चुके हैं तो इससे साफ साबित हो रहा है की छत्तीसगढ़ में साय सरकार जनता से खिलवाड़ कर उनकी जान को खतरे में डालने का काम कर रही है साथ ही सरकार की मंशा भी समझ में आ रही है की इन पीड़ितों को प्राइवेट अस्पताल की तरफ धकेल कर उनसे लाभ भी कमाना चाहती है।

उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी में संचालित प्रदेश का सर्ववृहद अस्पताल डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल (मेकाहारा) अब अपनी महत्वपूर्ण सुविधायें बंद कर स्वास्थ्य विभाग का स्तंभ उखाड़ रही है। हार्ट सर्जरी जैसे गंभीर ईलाज को भी छत्तीसगढ़ सरकार ने मजाक में ले लिया है, उपाध्याय ने बताया कि मेकाहारा के अंतर्गत संचालित एसीआई (एडवांस्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट) की सुविधायें जैसे बायपास व ओपन हार्ट सर्जरी लगभग 55 से भी अधिक दिनों से बंद कर रखा है और अब ऐसे में छत्तीसगढ़ में जो गरीब व मध्यम परिवार के जो पीड़ित व्यक्ति हैं उन्हें प्राईवेट अस्पतालों में मजबूरीवश इसी उपचार के लिए लाखों रूपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से बहुत से मरीज ईलाज का खर्च वहन न कर पाने में अपने प्राण भी त्याग दे रहे हैं। जिसके जिम्मेदार साय सरकार और स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी हैं।

पूर्व विधायक उपाध्याय ने सरकार से सवाल किया कि 55 दिन से बायपास व ओपन हार्ट सर्जरी बंद क्यों है? क्या मेकाहारा में ओपन हार्ट सर्जरी बंद कर प्रायवेट अस्पतालों से आपकी मिलीभगत तो नहीं। छत्तीसगढ़ की जनता को कभी आयुष्मान के नाम पर तो कभी दवाईयों को लेकर तो कभी सर्जरी के नाम पर भटकाया जा रहा है। उपाध्याय ने कहा कि मोदी की हर गारंटी छत्तीसगढ़ में शून्य है। 3 साल से ऑपरेशन थियेटर अधूरा पड़ा है, 10 करोड़ का प्रावधान केवल कागजों में ही सीमट कर रह गया है जनता के ईलाज हेतु मिले फंड को छ.ग. की बीजेपी सरकार अपनी जेबों में भर रही है। एसीआई में बच्चों की हार्ट सर्जरी और ट्रांसप्लांट जो कि सालभर से प्रस्तावित है अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की साय सरकार लगातार अपनी नाकामी प्रदर्शित कर रही है जिसे छत्तीसगढ़ की जनता बखूबी देख-समझ रही है और कांग्रेस पार्टी जनता के हित में सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ सड़क पर लड़ाई लड़ने कमर कस ली है। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग गरीब व मध्यम परिवारों के लिये सभी मुफ्त व सस्ती चिकित्सा समाप्त कर रही है गरीब व मध्यम परिवारों की जान से खिलवाड़ कर रही है। विकास उपाध्याय ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी शीघ्र ही स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव करेगी और छत्तीसगढ़ की जनता को न्याय दिलायेगी।
रिपोर्ट :मयंक श्रीवास्तव

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 04 16 at 20.23.23

भीषण गर्मी का असर: डिंडोरी में बदला स्कूल टाइम, अब सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं

April 16, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 20.22.17

दुर्ग पुलिस का सायबर ठगी पर प्रहार: 11 आरोपी गिरफ्तार, 1.88 करोड़ के अवैध लेनदेन का खुलासा

April 16, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 19.59.34

स्वीकृत सड़क बदली तो फूटा गुस्सा: डिंडौरी-शहडोल मार्ग पर ग्रामीणों का चक्का जाम, 3 घंटे ठप रहा यातायात

April 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026685
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026532
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026525
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026500
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 04 17 at 14.13.28 क्षेत्रीय खबर

*छिंदवाड़ा :नरवाई जलाने पर 14 पर FIR ,किसानों से अपील—ना लगाए आग 

By PolicewalaApril 17, 20261

*छिंदवाड़ा :नरवाई जलाने पर 14 पर FIR ,किसानों से अपील—ना लगाए आग  ,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,छिंदवाड़ा। जिले…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 04 17 at 11.20.05 1

डौण्डीलोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसबीआई कियोस्क सेंटर में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

April 17, 2026
WhatsApp Image 2026 04 17 at 10.32.23

 अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार 

April 17, 2026
WhatsApp Image 2026 04 16 at 22.15.04

अदब तहजीब से निकली बेटियां भी नहीं रहीं पीछे

April 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 04 17 at 14.13.28

*छिंदवाड़ा :नरवाई जलाने पर 14 पर FIR ,किसानों से अपील—ना लगाए आग 

April 17, 2026
WhatsApp Image 2026 04 17 at 11.20.05 1

डौण्डीलोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसबीआई कियोस्क सेंटर में धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

April 17, 2026
Visitors
1576783
This Month : 33599
This Year : 148700
Total Users : 1151020
Views Today : 1403
Total views : 5445866
Who's Online : 15
Server Time : 2026-04-17
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.