Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 29 at 13.08.53 1

त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 12.54.29

रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 11.56.18

DEO के आदेश के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहीं प्रभारी प्राचार्य

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन
  • रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
  • DEO के आदेश के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहीं प्रभारी प्राचार्य
  • बिलासपुर में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर पथराव और नारेबाजी; कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात
  • उर्मिला फाउंडेशन की डायरेक्टर नम्रता सिंह ने रक्षाबंधन पर पेश की अनुकरणीय मिसाल
  • तेज रफ़्तार से ऑटो जा घुसा 14चक्का ट्रक के पीछे
  • लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
  • आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - बिहार में औपनिवेशिक शोषण का दस्तावेज है देहाती दुनिया-
Policewala

बिहार में औपनिवेशिक शोषण का दस्तावेज है देहाती दुनिया-

policewalaBy policewalaJanuary 24, 2026No Comments56 Views
81955338 1bff 42d6 b8e6 def954e86c0b

हिन्दू कालेज में देहाती दुनिया की शताब्दी पर संगोष्ठी का आयोजन

2209cf69 5b7d 4ef0 83be 3859dace64ff

नयी दिल्ली – हिंदी नवजारण के अग्रदूत आचार्य शिवपूजन सहाय के उपन्यास देहाती दुनिया के प्रकाशन के सौ साल पर आयोजित गोष्ठी में आलोचकों और वक्ताओं ने कहा कि यह उपन्यास बिहार में औपनिवेशिक ग़रीबी जमींदारी उत्पीड़न और पुलिसिया दमन का दस्तावेज है जिसके सहारे वहाँ के समाजशास्त्रीय इतिहास को जाना जा सकता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध हिन्दू कालेज में आयोजित इस संगोष्ठी में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कवयित्री अनामिका, प्रो रामेश्वर राय, रंग आलोचक रवींद्र त्रिपाठी, आलोचक ज्योतिष जोशी और शिवपूजन सहाय के परिवारी आर्किटेक्ट विजय नारायण ने उपन्यास के महत्त्व और प्रासंगकिता पर विचार व्यक्त किये। समारोह के प्रारम्भ में देशबंधु के वरिष्ठ पत्रकार अतुल सिन्हा की शिववपूजन सहाय पर बनी लघु फिल्म दिखाई गई औऱ देहाती दुनिया की शताब्दी पर एक ब्रोशर का लोकार्पण भी किया गया।
हिन्दू कालेज के हिंदी विभाग और स्त्री दर्पण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस गोष्ठी के प्रारंभ में आलोचक प्रोफेसर रामेश्वर राय ने बीसवीं सदी के दूसरे एवं तीसरे दशक में भारत की चर्चा करते हुए कहा कि एक भारत नेहरू का था जिसे उन्होंने खोजा था डिस्कवरी ऑफ इंडिया में एक भारत गांधी का था जिसे उन्होंने आजादी के संघर्ष में देखा था जबकि प्रेमचन्द और शिवपूजन सहाय का भारत उनके उपन्यासों में चित्रित गांवों में था। इन सबके भारत को मिलाकर ही उस दौर के समाज को जाना जा सकता है। प्रो राय ने कहा कि मैथिली शरण गुप्त प्रसाद और दिनकर ने अपनी कविताओं में जिस भारत का चित्रण किया है उससे अलग प्रेमचन्द और शिवपूजन सहाय ने किया। देहाती दुनिया मे कुछ भी नेपथ्य में नहीं है सबकुछ प्रत्यक्ष है। उपन्यास में कुछ अनकहा भी रह जाता है पर यह उपन्यास उपन्यास के उस ढांचे में नहीं है।
प्रसिद्ध आलोचक रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह उपन्यास औपनिवेशिक गरीबी, जाति व्यवस्था, जमींदारी उत्पीड़न और पुलिसिया दमन का चित्रण करता है जबकि रेणु का मैला आँचल जो करीब तीस साल बाद लिखा गया वह आज़ाद भारत के गाँव की राजनीति और समाज का चित्रण करता है। त्रिपाठी ने कहा कि यह गरीबी औपनिवेशिक शोषण से उत्पन्न हुई थी जिसे शिवपूजन सहाय ने खुद देखा और भोगा था। इसके नैरेटर भी वही है। प्रेमचन्द के उपन्यास अवध के किसानों के विद्रोह के बाद लिखे गए थे जबकि देहाती दुनिया भोजपुर के किसानों की जिंदगी को आधार बनाकर लिखे गए। इसमें कई लोक कथाएं भी हैं जो मिश्रित संस्कृति और यथार्थ से जुड़ कर निर्मित हुई हैं।
जाने माने आलोचक ज्योतिष जोशी ने कहा कि देहाती दुनिया मे जो समस्याएं दिखाई गई हैं वे आजतक बनी हुई हैं। जमींदारी प्रथा भले ही खत्म हो गयी हो पर नवधनाढ्य वर्ग उसी तरह वर्चस्व बनाये हुए है। देहाती दुनिया का ब्रह्मपिशाच अभी भी है और जाति व्यवस्था अभी भी है। आज गाँव भले ऊपर से बदल गया हो पर सौ साल पहले गाँव की मूल समस्याएं सुलझी नहीं हैं।
वरिष्ठ कवयित्री अनामिका ने अध्यक्षीय उद्बोधन में गोष्ठी का समाहार करते हुए कहा कि यह उपन्यास एक अलग नैरेटिव रचता है और आज थॉमस हार्डी के उपन्यासों के वितान और हेमिंग्वे की सहज-सरल भाषा की याद दिलाता है। अनामिका ने कहा कि इसमें स्त्रियों के दमन, उत्पीड़न और प्रतिकार की भी कहांनी है। स्त्री दृष्टि से भी इस उपन्यास का अध्ययन किया जा सकता है। सुगिया और बुधिया जैसी लड़कियां इसमें हैं जो बाल विवाह और पुलिस दमन का शिकार बनती हैं।
आर्किटेक्ट और आचार्य सहाय के परिवारी विजय नारायण ने कहा कि वह कोई आलोचक नहीं हैं बल्कि पाठक हैं पर यह बताना चाहूँगा कि प्रेमचन्द की रंगभूमि और देहाती दुनिया दोनों की पांडुलिपियां लखनऊ के दंगे में खो गयी थी। रंगभूमि तो मिल गयी बाद में पर देहाती दुनिया नहीं मिली। इसलिए शिवपूजन सहाय ने इसे दोबारा स्मृति से लिखा जो मूल पांडुलिपि का आधा है। उन्होंने कहा कि शिवपूजन सहाय साहित्य के गांधी थे वे उसी तरह साहित्य और गाँव को देखते थे।
इससे पहले हिंदी विभाग के प्रभारी प्रो विमलेंदु तीर्थंकर ने स्वागत उद्बोधन दिया। विभाग के प्रो रचना सिंह, डॉ नीलम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन से पहले विभाग की भित्ति पत्रिका अभिव्यक्ति के नये अंक का विमोचन डॉ नौशाद अली के संयोजन में अतिथियों ने किया। समारोह में स्त्री दर्पण के संयोजक विमल कुमार और चौपाल के सम्पादक डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शोधार्थी उपस्थित रहे। संयोजन हिंदी साहित्य सभा के कैलाश सिंह राजपुरोहित, दिया किल्ला और ऋतुराज ने किया। अंत में विभाग के सह आचार्य डॉ पल्लव ने आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि एक महान कृति की शताब्दी प्रसंग में सम्मिलित होना हम सबके लिए गौरव का क्षण है।

रिपोर्ट – अर्चिता द्विवेदी

bb43247e 211d 43cb b2d6 07b96a654d12

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

August 27, 2026
86de1d27 7957 4343 bf25 dff0c701f2ce

रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

August 26, 2026
75df54a2 5025 4ae8 9c92 00f208d3a4e7

खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार

August 26, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,273
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026779
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026624
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 29 at 13.08.53 1 क्षेत्रीय खबर

त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन

By PolicewalaAugust 29, 20269

कोटा कम और सर्वर की दिक्कत उदयपुर-बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत बहुत से गाँव ऐसे है…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 29 at 12.54.29

रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 11.56.18

DEO के आदेश के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहीं प्रभारी प्राचार्य

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 03.55.05

बिलासपुर में दो पक्षों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमकर पथराव और नारेबाजी; कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात

August 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 29 at 13.08.53 1

त्यौहार में नही मिला गरीबो को राशन

August 29, 2026
WhatsApp Image 2026 08 29 at 12.54.29

रक्षाबंधन पर मातम: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

August 29, 2026
Visitors
1850017
This Month : 62487
This Year : 421934
Total Users : 1424254
Views Today : 2208
Total views : 6009122
Who's Online : 11
Server Time : 2026-08-29
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.