Policewala
Home Policewala 37वें राष्ट्रीय खेल -2023 गोवा में म.प्र. की वूशु खिलाड़ी वंशिका और भूरक्षा ने आज जीता स्वर्ण पदक
Policewala

37वें राष्ट्रीय खेल -2023 गोवा में म.प्र. की वूशु खिलाड़ी वंशिका और भूरक्षा ने आज जीता स्वर्ण पदक

जबलपुर
  37वें राष्ट्रीय खेल गोवा के अंतर्गत आज दिनांक 3.11.2023 को केम्पेल ओपन ग्राण्उड पणजी में वूशु प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत वूशु खेल में म.प्र. के खिलाड़ी भूरक्षा दुबे ने ताऊलू के इवेन्ट के जियांशु  में सराहनीय खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक आपने नाम किया। ज्ञात हो की पिछले नैशनल गेम्स गुजरात में भूरक्षl ने कांस्य पदक जीता एवम इस वर्ष ही उन्हे विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया गया है ।वही इसी प्रतियोगिता में म.प्र की वूशु खिलाड़ी कु.वंशिका नामदेव ने  गुंशु इवेन्ट में स्वर्ण  पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया। वंशिका नामदेव हाल में ही वर्ल्ड वूशु चैंपियनशिप इंडोनेशिया एवम मॉस्को वूशु स्टार स्पर्धा से खेल कर आई हैं । सभी खिलाड़ी विगत कई वर्षों भारतीय वूशु दल की प्रशिक्षक विश्वामित्र अवॉर्डी  सारिका गुप्ता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय एवम अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सारिका गुप्ता ने बताया की इस नेशनल गेम्स में वूशु में कुल 3 स्वर्ण ,2 रजत ,1 कांस्य सहित कुल 6 पदक  प्राप्त किया है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मध्य प्रदेश वूशु संघ के अध्यक्ष श्री एन के त्रिपाठी, खेल संचालक रवि गुप्ता, भारतीय वूशु संघ के संरक्षक भूपेंद्र सिंह बाजवा, अध्यक्ष जितेंद्र बाजवा ,सी ई ओ सुहेल अहमद , सीडीएम पीएस बुंदेला, कोऑर्डिनेटर विकास खराड़कर, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, माया रजक , रजनीश सक्सेना, विकास चतुर्वेदी, नितेश ,इरफान, अनामी, शैलेंद्र शर्मा आदि ने बधाई प्रेषित की हैं।
रिपोर्ट-नरेश चौधरी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गरियाबंद विधायक जनक धुव्र और डॉ सत्यजीत साहू ने विश्व शांति यात्रा का समर्थन किया

रायपुर छत्तीसगढ़ गरियबंद के गांधी मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय आमसभा को...

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा निवृतमान कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. को दी गई आत्मीय विदाई

समाचार बस्तर की जनता से मिले अपार स्नेह से मिली सुखद अनुभूति-निवृत्तमान...

ग्रीस में भारतीय निवेशकों की बढ़ती रुचि: एक सुनहरा अवसर

यदि आप विदेश में घर ख़रीद कर रहने की योजना बना रहे...