Policewala
Home Policewala अनेकता में एकता है, यही भारत की विशेषता है:- अश्वनी जैन
Policewala

अनेकता में एकता है, यही भारत की विशेषता है:- अश्वनी जैन

फिरोजाबाद

सिरसागंज:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के कार्यालय पर जिला समन्यवक अश्वनी कुमार जैन के संयोजन में एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर विद्यार्थियों द्वारा स्लोगन प्रदर्शन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों द्वारा देश की एकता को लेकर विभिन्न स्लोगन प्रदर्शित किये गए।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत विषय पर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्लोगन क्रमशः अनेकता में एकता है, भारत की विशेषता है, हर एक राज्य को एक दूसरे से जोड़ते जाएं, देश को विकास के पथ पर चलाते जाएं, हम सब मिलकर एक हो जाएं, देश में हम बदलाव लाएं, हर एक राज्य आपस में जुड़ता जाए, हर एक क्षेत्र में हम आगे बढ़ते जाएं, हम सब भाईचारा अपनाएं, देश में सब एकजुट हो जाएं, हर एक राज्य की भाषा, संस्कृति, ज्ञान विज्ञान को सीखते जाएंगे, इनको हम आगे बढ़ाते जाएंगे, जीवन में आगे बढ़ते जाएं, देश को एकजुट करते जाएं, एक भारत, श्रेष्ठ भारत, देश में हम नया बदलाव लाएंगे, दूसरे राज्यों की भाषा, संस्कृति, इतिहास का ज्ञान लेते जाएंगे आदि प्रदर्शित किए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस स्लोगन प्रदर्शन में कु पावनी जैन, सोनाली, भूमी गुप्ता, संध्या, संयुक्ता, रितिक बघेल, मोहन, रोहित राजपूत अनुराग, शिवम कुमार, लोकेश यादव, शुभम जैन आदि की सहभागिता रही

रिपोर्ट- मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुये सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम.

  रानीताल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ जिले का मुख्य कार्यक्रम. लोक निर्माण...

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि

लीनेस क्लब रायपुर द्वारा अनाथ वृद्ध महिला की अन्त्येष्टि * वृद्धाश्रम में...

कृषि विभाग की लापरवाही से किसान बेहाल, नकली बीज से ठगाए, व्यापारी उठा रहे फायदा

डिंडौरी मध्यप्रदेश शहपुरा क्षेत्र के किसानों की उम्मीदें हर बार की तरह...