मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता कार्यकर्ताओं में जान फूंकने ‌पहुंचे मानपुर,कांग्रेस नेताओं को पढ़ाया एकता का पाठ

0

उमरिया मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक डॉक्टर गोविंद सिंह ने आज मानपुर जयसिंहनगर रोड स्थित निर्मल वाटिका में पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई जान फूंकी।इस अवसर पर वे कांग्रेसी नेताओं को भी एकता का पाठ पढ़ा गए।बता दें कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर की ओर से आयोजित वृहद कार्यकर्ता मीटिंग को संबोधित करने डॉक्टर गोविंद सिंह यहां पर पहुंचे थे जिनके द्वारा यहां पर उपस्थित कांग्रेश जन् में एक नई ऊर्जा का संचार किया गया आयोजित कार्यक्रम को प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक अजय सिंह,बिजौरी मंडलम अध्यक्ष संतोष सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली के अध्यक्ष राम प्रमोद उपाध्याय बाबा पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि सदस्य ओपी द्विवेदी पूर्व जनपद अध्यक्ष रामकिशोर चतुर्वेदी विधायक निवास एवं कांग्रेस पार्टी के वचन पत्र के जिला प्रभारी डॉ अशोक मर्सकोले विधायक भूपेंद्र मरावी उमरिया जिले के संगठन प्रभारी व प्रदेश महासचिव श्री जगदीश सैनी सुभाष नारायण सिंह रामगोपाल दहिया आदि ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से संबोधित किया ‌वहीं मानपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी का दावा ठोंकने वाले फूल सिंह परस्ते कमलभान सिंह निवेदन कुमार सिंह कांग्रेस की युवा नेत्री सुश्री रोशनी सिंह तिलक राज सिंह वृंदे सिंह अमरू कोल आदि ने भी अपना परिचयात्मक उद्बोधन दिया कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन विष्णुकांत तिवारी ने किया। इस कार्यक्रम में अपने नेता और मध्य प्रदेश में विधानसभा के नेता को सुनने उनका स्वागत करने पाली करकेली मानपुर विकासखंड से भारी तादात में कांग्रेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण पहुंचे थे। इस दौरान समस्त मंडलम सेक्टर और बूथ कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे,कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अतिथि शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों और समस्याओं के संदर्भ का एक ज्ञापन डॉक्टर गोविंद सिंह को सौंपा जिसे उन्होंने अपने स्तर से विधानसभा पटल में रखने और कांग्रेस सरकार आने पर प्राथमिकता के साथ निराकृत करने की बात कही उन्होंने कहा कि बड़े ही खेद और रोश का विषय है कि मानपुर विधानसभा क्षेत्र उमरिया जिला ही नहीं अपितु पूरा शहडोल संभाग एक ट्राइबल एरिया है और यहां की विधायक सरकार में मंत्री हैं और कई दफा से जीतती आई हैं लेकिन उन्होंने क्षेत्र का नहीं बल्कि स्वयं का विकास जरूर किया है मुझे यहां आने पर ऐसा समझ में आया उन्होंने कहा कि यहां की जनता बिजली पानी और रोजगार सहित अन्य कई मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है जिससे मंत्री जी का कोई सरोकार नहीं उन्होंने लोगों से अपने अधिकार की प्राप्ति के लिए कांग्रेश पार्टी को जिताने की अपील की।

*रिपोर्ट कुलदीप गुप्ता*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here