63 से बढ़कर अब 136 प्रकार की जांच सुविधाएं, प्रतिमाह 20 हजार से अधिक जांच

 

चिरमिरी – एमसीबी –  जिला चिकित्सालय MCB में संचालित अटल आरोग्य लैब स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। पूर्व में जहां लैब में मात्र 63 प्रकार की जांचें उपलब्ध थीं, वहीं अब जांच सुविधाओं का विस्तार करते हुए कुल 136 प्रकार की लैब जांचें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

 

वर्तमान में अटल आरोग्य लैब के माध्यम से प्रतिमाह 20,000 से अधिक जांचें की जा रही हैं, जो अपने आप में जिला चिकित्सालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। यह उपलब्धि जिले के नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे तथा सिविल सर्जन-सह-अस्पताल अधीक्षक डॉ. अभय प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन एवं सतत प्रयासों से जिला चिकित्सालय में जांच सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

 

जांचों की संख्या 63 से बढ़कर 136 होने से मरीजों को अब अनेक महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो रही है। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को जांच के लिए अन्यत्र जाने की आवश्यकता कम हुई है तथा उनके समय और आर्थिक संसाधनों की बचत हो रही है।

 

अटल आरोग्य लैब में आधुनिक जांच उपकरणों, उपलब्ध संसाधनों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के समर्पित प्रयासों से प्रतिमाह 20 हजार से अधिक जांचों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। यह जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति आम नागरिकों के बढ़ते विश्वास को भी दर्शाता है।

 

जिला चिकित्सालय MCB की यह उपलब्धि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

 

63 से 136 प्रकार की जांच सुविधाओं तक का सफर और प्रतिमाह 20 हजार से अधिक जांचों का संचालन निश्चित रूप से MCB जिले के लिए गौरव एवं उपलब्धि का विषय है।

 

रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

Leave A Reply

Exit mobile version