पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी कमल मौर्य के निर्देशन तथा एस.डी.ओ.पी. स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना उमरियापान पुलिस द्वारा आदेशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की गई है।
विदित हो कि जिला कलेक्टर महोदय कटनी द्वारा जारी आदेश के तहत हार्वेस्टर वाहन से बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के धान की कटाई करना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इसी परिपालन में दिनांक 01.11.2026 को थाना उमरियापान क्षेत्रांतर्गत हार्वेस्टर क्रमांक MP-04-WA-8442 को बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के धान की फसल की कटाई करते हुए पाया गया।
मौके पर हार्वेस्टर चालक शेख हलीम (उम्र 36 साल, निवासी ग्राम अल्ली, थाना व जिला रायसेन) से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि वह यह कटाई वाहन के स्वामी जितेन्द्र कुमार (निवासी तलाब मोहल्ला, थाना व जिला रायसेन) के कहने पर कर रहा था।

चूंकि यह कृत्य प्रथम दृष्टया कलेक्टर के आदेश क्रमांक/ कृषि/ फ.अव.प्र./ 2025-2026 /5125/कटनी (दिनांक 09.03.2026) का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया, अतः थाना उमरियापान पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 340/2026, धारा 223 बी.एन.एस. (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र जायसवाल, स.उ.नि. कोदूलाल दाहिया, प्र.आर. 757 आशीष मेहरा, प्र.आर. 492 अजय तिवारी, आर. 492 नीलेश पटेल और आर. 264 मोहन मुवेल की विशेष भूमिका रही।

रिपोर्ट जितेन्द्र मिश्रा

Comments are closed.

Exit mobile version