गोटेगांव। यूनिवर्सल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी साबित हुआ। शिविर में गोटेगांव सिविल कोर्ट की न्यायाधीश श्रीमति प्रियंवदा एस राजौरिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने विचार विद्यार्थियों के समक्ष साझा किए।
जज श्रीमति प्रियंवदा एस राजौरिया मैम ने कहा कि “कानून केवल अदालत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक के जीवन से जुड़ा हुआ है। यदि विद्यार्थी अभी से अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को समझेंगे, तो वे भविष्य में आदर्श नागरिक बनकर समाज को नई दिशा दे सकेंगे।” उनके उद्बोधन को बच्चों ने गंभीरता से सुना और उन्होंने कई विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे, जिनका समाधान उन्होंने सरल भाषा में किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर श्री अरविंद पटैल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जज मैम का स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
शिविर में शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ और अभिभावक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या सुश्री शिल्पा पाठक ने सिविल जज श्रीमति प्रियंवदा एस राजौरिया मैम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट

