इंदौर

शासन के निर्देश पर हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई में आज पुलिस कमिश्नर  संतोष कुमार सिंह ने कमिश्नर कार्यालय में 100 आवेदकों की समस्याएं सुनीं।
ज्यादातर मामले 

– पारिवारिक विवाद (पति-पत्नी, बेटा-बहू)

– पड़ोसी/रिश्तेदारों से विवाद

– पैसों के लेन-देन, लोन और फाइनेंशियल फ्रॉड

– प्लॉट/मकान/जमीन में धोखाधड़ी

– महिला अपराध और अन्य पुलिस मामले

 

कमिश्नर ने हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही और फोन पर भी त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में अति पुलिस आयुक्त  मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मध्यस्थता केंद्रों के जरिए काउंसलिंग कर पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान भी किया जा रहा है।

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version