Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 02 at 17.07.05

अनूपपुर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर! छटन नदी का पानी पुल के ऊपर, आवागमन रोका

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 17.05.22

विपदा की घड़ी में गरीब परिवारों का बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 16.45.12

ममता, आस्था और परंपरा का पर्व बना कमरछठ, संतान की सुख-शांति के लिए महिलाओं ने रखा व्रत*

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • अनूपपुर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर! छटन नदी का पानी पुल के ऊपर, आवागमन रोका
  • विपदा की घड़ी में गरीब परिवारों का बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
  • ममता, आस्था और परंपरा का पर्व बना कमरछठ, संतान की सुख-शांति के लिए महिलाओं ने रखा व्रत*
  • 6 करोड़ मंजूर, फिर भी पुल का अता-पता नहीं! तीन साल से फाइलों में कैद विकास, ट्यूब के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे जरण्डीह के ग्रामीण
  • रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज, प्रदेश में 152 केस; उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भटगांव ने जारी की एडवाइजरी
  • मुख्‍यमंत्री जन-विश्वास अभियान का अगला शिविर अब 11 सितंबर को  ग्राम पंचायत भवन बिलहरी में होगा
  • अवैध कॉलोनी को 75% विकसित बताने वाली रिपोर्ट पर घिरे CMO!
  • भक्ति में सराबोर होगा दर्री, सिंघानिया परिवार कराएगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - 6 करोड़ मंजूर, फिर भी पुल का अता-पता नहीं! तीन साल से फाइलों में कैद विकास, ट्यूब के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे जरण्डीह के ग्रामीण
Policewala

6 करोड़ मंजूर, फिर भी पुल का अता-पता नहीं! तीन साल से फाइलों में कैद विकास, ट्यूब के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे जरण्डीह के ग्रामीण

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 2, 2026No Comments12 Views
WhatsApp Image 2026 09 02 at 15.28.37

6 करोड़ मंजूर, फिर भी पुल का अता-पता नहीं! तीन साल से फाइलों में कैद विकास, ट्यूब के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे जरण्डीह के ग्रामीण

 

गरियाबंद। शासन की घोषणाओं और विकास के दावों के बीच गरियाबंद के ग्राम जंगल धवलपुर के आश्रित ग्राम जरण्डीह की तस्वीर प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बाकड़ी नदी पर पुल निर्माण के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिलने के तीन साल बाद भी धरातल पर निर्माण शुरू नहीं हो सका है। नतीजा यह है कि बारिश के दिनों में ग्रामीणों को ट्यूब के सहारे जान हथेली पर रखकर उफनती नदी पार करने को मजबूर होना पड़ रहा है।WhatsApp Image 2026 09 02 at 15.28.38

 

सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की स्वीकृति और सर्वे के बावजूद आखिर पुल निर्माण की फाइल किस टेबल पर अटकी है? ग्रामीण वर्षों से पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासनिक तंत्र अब तक ठोस पहल करने में नाकाम नजर आ रहा है।

 

बच्चों की पढ़ाई पर भी संकट

 

बारिश में बाकड़ी नदी का जलस्तर बढ़ते ही जरण्डीह का संपर्क बेहद जोखिम भरा हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ती है। नदी पार कर स्कूल जाना जानलेवा जोखिम बन जाता है, जिसके चलते कई अभिभावक अपने बच्चों को धवलपुर और आसपास के गांवों में रिश्तेदारों के यहां रखकर पढ़ाई जारी रखने को मजबूर हैं। यानी पुल की कमी सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य पर भी सीधा असर डाल रही है।

 

2014 में छात्र की मौत, फिर भी नहीं जागा प्रशासन

 

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2014 में इसी बाकड़ी नदी में डूबने से एक छात्र की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बावजूद वर्षों बीत गए, लेकिन स्थायी समाधान के नाम पर हालात जस के तस हैं। हर बारिश में वही नदी, वही खतरा और वही मजबूरी ग्रामीणों के सामने खड़ी हो जाती है।

 

6 करोड़ स्वीकृत, सर्वे हुआ… फिर निर्माण क्यों नहीं?

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बाकड़ी नदी पर पुल निर्माण के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। बताया जाता है कि निर्माण के लिए सर्वे कार्य भी पूरा किया गया। इसके बावजूद तीन साल बाद भी पुल निर्माण शुरू नहीं होना जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक निगरानी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

 

जब राशि स्वीकृत हो चुकी, सर्वे पूरा हो चुका, तो फिर निर्माण कार्य शुरू होने में ऐसी कौन-सी बाधा है जिसे प्रशासन दूर नहीं कर पा रहा? क्या करोड़ों की स्वीकृति सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है? ग्रामीणों का यही सवाल अब शासन-प्रशासन से जवाब मांग रहा है।

 

ग्रामीणों की जिंदगी से कब तक होगा खिलवाड़?

 

एक ओर सरकार गांव-गांव तक सड़क, पुल और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर जरण्डीह के ग्रामीण आज भी ट्यूब के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं। यह स्थिति विकास के दावों की जमीनी हकीकत पर सवालिया निशान है।

 

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से तत्काल स्थल निरीक्षण कर पुल निर्माण की बाधाएं दूर करने, स्वीकृत राशि का उपयोग सुनिश्चित कराने और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देता है या फिर 6 करोड़ की स्वीकृति की फाइलें एक और बरसात तक सरकारी दफ्तरों में धूल फांकती रहेंगी।

 

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 02 at 17.07.05

अनूपपुर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर! छटन नदी का पानी पुल के ऊपर, आवागमन रोका

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 17.05.22

विपदा की घड़ी में गरीब परिवारों का बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 16.45.12

ममता, आस्था और परंपरा का पर्व बना कमरछठ, संतान की सुख-शांति के लिए महिलाओं ने रखा व्रत*

September 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,276
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026854
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026781
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026699
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 02 at 17.07.05 Policewala

अनूपपुर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर! छटन नदी का पानी पुल के ऊपर, आवागमन रोका

By PolicewalaSeptember 2, 20260

अनूपपुर। जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। तेज…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 02 at 17.05.22

विपदा की घड़ी में गरीब परिवारों का बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 16.45.12

ममता, आस्था और परंपरा का पर्व बना कमरछठ, संतान की सुख-शांति के लिए महिलाओं ने रखा व्रत*

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 15.28.37

6 करोड़ मंजूर, फिर भी पुल का अता-पता नहीं! तीन साल से फाइलों में कैद विकास, ट्यूब के सहारे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे जरण्डीह के ग्रामीण

September 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 02 at 17.07.05

अनूपपुर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर! छटन नदी का पानी पुल के ऊपर, आवागमन रोका

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 17.05.22

विपदा की घड़ी में गरीब परिवारों का बंधाया ढांढस, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

September 2, 2026
Visitors
1857639
This Month : 3014
This Year : 429556
Total Users : 1431876
Views Today : 2577
Total views : 6030350
Who's Online : 16
Server Time : 2026-09-02
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.