Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 09 02 at 14.30.21 1

रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज, प्रदेश में 152 केस; उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भटगांव ने जारी की एडवाइजरी

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 13.51.39

मुख्‍यमंत्री जन-विश्वास अभियान का अगला शिविर अब 11 सितंबर को  ग्राम पंचायत भवन बिलहरी में होगा

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 13.27.19

अवैध कॉलोनी को 75% विकसित बताने वाली रिपोर्ट पर घिरे CMO!

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज, प्रदेश में 152 केस; उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भटगांव ने जारी की एडवाइजरी
  • मुख्‍यमंत्री जन-विश्वास अभियान का अगला शिविर अब 11 सितंबर को  ग्राम पंचायत भवन बिलहरी में होगा
  • अवैध कॉलोनी को 75% विकसित बताने वाली रिपोर्ट पर घिरे CMO!
  • भक्ति में सराबोर होगा दर्री, सिंघानिया परिवार कराएगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
  •  चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के घर-घर पहुंच रही राहत सामग्री
  • जुआरियों पर कुठला पुलिस का शिकंजा नगद राशि और ताश पत्ती सहित 6 जुआड़ी पकड़ाये
  • रॉन्ग साइड चलना पड़ा भारी, 4 चालकों पर FIR*
  • इंदौर एयरपोर्ट पर पुलिस ने दिखाया दिल, 30 मिनट में ढूंढे 1.5 लाख के 2 फोन
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - अवैध कॉलोनी को 75% विकसित बताने वाली रिपोर्ट पर घिरे CMO!
Policewala

अवैध कॉलोनी को 75% विकसित बताने वाली रिपोर्ट पर घिरे CMO!

PolicewalaBy PolicewalaSeptember 2, 2026No Comments33 Views
WhatsApp Image 2026 09 02 at 13.27.19

पहले ₹71.65 लाख के विकास कार्य निरस्त, 17 दिन बाद उसी कॉलोनी के मार्ग अनुमोदन का प्रस्ताव—पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

 

गरियाबंद। नगर पालिका परिषद गरियाबंद के वार्ड क्रमांक 15 में होटल सिटी रिजेंसी के समीप विकसित कथित अवैध कॉलोनी का मामला अब गंभीर प्रशासनिक सवालों के घेरे में आ गया है। कॉलोनी की विकास स्थिति को करीब 75 प्रतिशत विकसित बताते हुए उच्च कार्यालयों को रिपोर्ट भेजे जाने के आरोप के बाद नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत प्रस्तुत की गई है।

 

शिकायतकर्ता जुनैद खान, वार्ड क्रमांक 15, गरियाबंद ने आरोप लगाया है कि संबंधित कॉलोनी के संबंध में वास्तविक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी गई। शिकायत में कृषि भूमि पर कथित अवैध प्लाटिंग, कॉलोनाइजर एक्ट के प्रावधानों की अनदेखी तथा नियमों के उल्लंघन के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है।

 

एक ही कॉलोनी पर पालिका के दो अलग-अलग रुख क्यों?

 

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल नगर पालिका के आधिकारिक पत्राचार को लेकर खड़ा हो रहा है। दस्तावेजों के अनुसार, पालिका द्वारा इसी क्षेत्र में लगभग ₹71.65 लाख के सीसी रोड, आरसीसी ड्रेन एवं आरसीसी कलवर्ट निर्माण कार्यों को निरस्त किया गया था। लेकिन कथित तौर पर मात्र 17 दिन बाद उसी क्षेत्र के लिए नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से मार्ग संरचना अनुमोदन का प्रस्ताव भेज दिया गया।

 

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब पालिका के अनुसार क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के कारण विकास कार्यों को निरस्त किया गया था, तो फिर महज 17 दिन बाद उसी क्षेत्र के मार्ग संरचना अनुमोदन की जरूरत क्यों पड़ी?

 

क्या इस पूरे घटनाक्रम के बीच कोई ऐसी परिस्थिति या निर्णय सामने आया, जिसके आधार पर पालिका का रुख अचानक बदल गया? यदि हां, तो उसका विधिवत आधार क्या था? और यदि नहीं, तो एक ही कॉलोनी के संबंध में अलग-अलग समय पर अलग-अलग रिपोर्ट और कार्रवाई क्यों?WhatsApp Image 2026 09 02 at 13.27.19 1

 

75 प्रतिशत विकास का दावा भी सवालों के घेरे में

 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कॉलोनी को लगभग 75 प्रतिशत विकसित बताते हुए रिपोर्ट उच्च कार्यालयों को भेजी गई, जबकि वास्तविक भौतिक स्थिति और उपलब्ध दस्तावेजों के बीच कथित तौर पर विरोधाभास है। ऐसे में यह भी जांच का विषय बन गया है कि 75 प्रतिशत विकास का आकलन किस आधार पर, किस अधिकारी द्वारा और किन मापदंडों के आधार पर किया गया?

 

यदि रिपोर्ट तथ्यात्मक है तो उसके समर्थन में स्थल निरीक्षण, पंचनामा, मापदंड एवं संबंधित दस्तावेज क्या हैं? और यदि रिपोर्ट वास्तविक स्थिति से विपरीत पाई जाती है तो ऐसी रिपोर्ट उच्च कार्यालयों को भेजने की जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

 

CMO की भूमिका पर सीधे उठे सवाल

 

शिकायतकर्ता ने पालिका CMO पर पद के दुरुपयोग तथा वास्तविक तथ्यों के विपरीत मनगढ़ंत एवं भ्रामक रिपोर्ट भेजने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आशंका जताई गई है कि ऐसी रिपोर्ट से संबंधित कॉलोनी विकसित करने वालों को कथित रूप से लाभ पहुंच सकता है और प्रशासनिक स्तर पर वास्तविक स्थिति को प्रभावित किया जा सकता है।

 

हालांकि इन आरोपों की सत्यता जांच का विषय है, लेकिन उपलब्ध दस्तावेजों में यदि वास्तव में विरोधाभास पाया जाता है तो यह केवल किसी एक कॉलोनी का मामला नहीं, बल्कि नगर पालिका की निर्णय प्रक्रिया, पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है।

 

अब निष्पक्ष जांच से ही खुलेगा पूरा सच

 

शिकायत के साथ RTI से प्राप्त नगर पालिका की जानकारी, तहसीलदार कार्यालय के दस्तावेज, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से प्राप्त जानकारी, कलेक्टर कार्यालय का 23 फरवरी 2026 का पत्र तथा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग रायपुर से संबंधित दस्तावेज संलग्न किए जाने की बात कही गई है।

 

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, संबंधित अधिकारियों द्वारा भेजी गई रिपोर्टों की वास्तविकता की जांच हो तथा दस्तावेजों और स्थल की स्थिति का मिलान कराया जाए। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित CMO के विरुद्ध एफआईआर एवं कठोर विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है।

 

अब असली सवाल यही है—जिस कॉलोनी को लेकर पालिका के अपने रिकॉर्ड में पहले गंभीर आपत्तियां और विकास कार्यों का निरस्तीकरण दर्ज है, उसी क्षेत्र को बाद में 75 प्रतिशत विकसित बताकर मार्ग संरचना अनुमोदन की प्रक्रिया क्यों आगे बढ़ाई गई?

क्या यह महज प्रशासनिक प्रक्रिया का विरोधाभास है या इसके पीछे किसी को लाभ पहुंचाने की कोशिश? इसका जवाब निष्पक्ष जांच से ही सामने आएगा।

 

रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 02 at 14.30.21 1

रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज, प्रदेश में 152 केस; उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भटगांव ने जारी की एडवाइजरी

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 13.51.39

मुख्‍यमंत्री जन-विश्वास अभियान का अगला शिविर अब 11 सितंबर को  ग्राम पंचायत भवन बिलहरी में होगा

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 12.25.26 1

भक्ति में सराबोर होगा दर्री, सिंघानिया परिवार कराएगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

September 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,276
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026854
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026781
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026698
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 09 02 at 14.30.21 1 Policewala

रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज, प्रदेश में 152 केस; उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भटगांव ने जारी की एडवाइजरी

By PolicewalaSeptember 2, 20260

रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज, प्रदेश में 152 केस; उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 09 02 at 13.51.39

मुख्‍यमंत्री जन-विश्वास अभियान का अगला शिविर अब 11 सितंबर को  ग्राम पंचायत भवन बिलहरी में होगा

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 13.27.19

अवैध कॉलोनी को 75% विकसित बताने वाली रिपोर्ट पर घिरे CMO!

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 12.25.26 1

भक्ति में सराबोर होगा दर्री, सिंघानिया परिवार कराएगा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

September 2, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 09 02 at 14.30.21 1

रायपुर में सबसे ज्यादा स्वाइन फ्लू के मरीज, प्रदेश में 152 केस; उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भटगांव ने जारी की एडवाइजरी

September 2, 2026
WhatsApp Image 2026 09 02 at 13.51.39

मुख्‍यमंत्री जन-विश्वास अभियान का अगला शिविर अब 11 सितंबर को  ग्राम पंचायत भवन बिलहरी में होगा

September 2, 2026
Visitors
1857347
This Month : 2722
This Year : 429264
Total Users : 1431584
Views Today : 1900
Total views : 6029672
Who's Online : 16
Server Time : 2026-09-02
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.