फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने 15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त विजय कुमार को गिरफ्तार किया है।

SSP आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मरघटी तिराहा लालऊ के पास से चेकिंग के दौरान विजय कुमार यादव पुत्र सर्वेश निवासी नंगला विष्णु लाइनपार को पकड़ा।

अभियुक्त मु0अ0सं0 647/2026 और 754/2026 में वांछित था। उसके कब्जे से छीने गए मोबाइल को बेचकर बचे 500 रुपये नकद और 1 अवैध तमंचा 315 बोर व 1 कारतूस बरामद हुआ। इस बरामदगी पर थाना दक्षिण में मु0अ0सं0 1019/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद

Leave A Reply

Exit mobile version