राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं एसडीओपी श्री केसरीनंदन नायक के निर्देशन में पुलिस चौकी चिचोला ने होटल संचालक से अवैध वसूली, चाकू दिखाकर धमकी और तोड़फोड़ के मामले में फरार आरोपी सचिन वर्मा (23) को गिरफ्तार किया है।
18 सितंबर को सात आरोपियों ने होटल संचालक से ₹800 की मांग की थी। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकी दी और होटल में तोड़फोड़ की थी। मामले में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 08 BC 5595 भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। मामले के दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस _महंगे शौक के लिये रेंट पर कार लेकर की चेन स्नैचिंग,पुलिस ने किया माल सहित आरोपियों को गिरफ्तार
- चाकू दिखाकर होटल संचालक से वसूली और तोड़फोड़, फरार आरोपी गिरफ्तार
- पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
- मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी आय, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी आजीविका दीदियां
- कर्तव्य और साहस को सलाम, अभिषेक चौबे को मिलेगा केएफ रुस्तम जी पुरस्कार
- दो साल पुराने लता साहू हत्याकांड का खुलासा, नाखूनों में मिले DNA साक्ष्य से तीन आरोपी गिरफ्तार
- सरदार पटेल जयंती पर दुर्ग पुलिस का जनसेवा संदेश, 25 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
- उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर में गंभीर रक्त रोगों पर संगोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

