राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में असामाजिक तत्वों एवं गुंडा-बदमाशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी चिखली पुलिस ने पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल एवं मैग्जिन बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात पेट्रोलिंग के दौरान रमन बाजार चिखली क्षेत्र में एक युवक द्वारा पिस्टल दिखाकर लोगों को डराने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर धनुष साहू उर्फ गोलू को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथियों शेख शहबाज उर्फ शिब्बू, जफर मोमीन और ऐश्वर्य झा उर्फ राम के साथ पिस्टल लेकर क्षेत्र में दहशत फैलाने की बात स्वीकार की।
चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित चौकी चिखली पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस _महंगे शौक के लिये रेंट पर कार लेकर की चेन स्नैचिंग,पुलिस ने किया माल सहित आरोपियों को गिरफ्तार
- चाकू दिखाकर होटल संचालक से वसूली और तोड़फोड़, फरार आरोपी गिरफ्तार
- पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
- मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी आय, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी आजीविका दीदियां
- कर्तव्य और साहस को सलाम, अभिषेक चौबे को मिलेगा केएफ रुस्तम जी पुरस्कार
- दो साल पुराने लता साहू हत्याकांड का खुलासा, नाखूनों में मिले DNA साक्ष्य से तीन आरोपी गिरफ्तार
- सरदार पटेल जयंती पर दुर्ग पुलिस का जनसेवा संदेश, 25 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान
- उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, रायपुर में गंभीर रक्त रोगों पर संगोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

