डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

डिंडौरी/शहपुरा, स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन एवं पंजीयन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शहपुरा तहसील में पदस्थ पटवारी सतेंद्र तिवारी को सम्मानित किया गया। उन्होंने योजना के अंतर्गत 103 रजिस्ट्रियां पूर्ण कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने उन्हें फूलमाला पहनाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और कार्य की सराहना की। इस दौरान तहसीलदार राम प्रसाद मार्को उपस्थित रहे।

एसडीएम जमादार ने कहा कि शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन को समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रियता, प्रतिबद्धता और समर्पण महत्वपूर्ण है। पटवारी सतेंद्र तिवारी द्वारा किया गया कार्य अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वामित्व योजना के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने और आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिम्मेदारी एवं तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया।

Leave A Reply

Exit mobile version