दिनांक :- 18/04/2026
(म.प्र. पुलिस जिला छिन्दवाड़ा)
♦️ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत थाना दमुआ पुलिस टीम को बड़ी सफलता..‼️
♦️*एक गुमशुदा (लापता) नाबालिक बालिका को देवास से दस्तयाब कर परिजनो से सकुशल मिलाया‼️*
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में थाना दमुआ पुलिस टीम द्वारा थाना दमुआ के अपराध क्रमांक 32/26 धारा 137(2) बीएनएस में गुमशुदा (लापता) नाबालिग बालिका को जिला देवास से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
नाबालिग बालिका दिनांक 19/02/26 को बिना बताए घर से कही चली गई थी, जिसकी गुमशूदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा थाना दमुआ में दर्ज कराई गई थी, मामला पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई जिसके अंतर्गत पुलिस टीम ने सक्रियता एवं सतर्कता से कार्य करते हुए बालिका का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक दिनाँक 17/04/2026 को देवास दस्तयाबी की गई। इस प्रकार दमुआ टीम की कार्यवाही लगातार जारी है!
🚨 पुलिस टीम :-
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिरसाम , उनि खेलन करिहार, प्र.आर. रविशंकर उईके, आर. सुरजीत मरकाम,म.आर. दूजवती
सहयोगी जनता/सक्रिय पुलिस/सुरक्षित समाज
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका पुलिस वाला असेंबली रिपोर्टर भगवानदास साहू
