दिनांक 28.07.2026 को शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास पानबिहार के अधीक्षक द्वारा थाना पानबिहार पर सूचना दी गई कि छात्रावास में निवासरत छात्र निवासी ग्राम सेमलिया बीबी, थाना भैरवगढ़, जिला उज्जैन, जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पानबिहार में कक्षा 9वीं का छात्र है, विद्यालय से वापस छात्रावास नहीं लौटा। छात्रावास प्रबंधन एवं परिजनों द्वारा आसपास एवं रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
सूचना प्राप्त होते ही थाना पानबिहार पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदा बालक की तलाश प्रारंभ की गई। जांच एवं सतत खोजबीन के दौरान पता चला कि बालक को दिनांक 01.07.2026 को ही छात्रावास में प्रवेश दिलाया गया था। नया वातावरण एवं छात्रावास का माहौल उसे अनुकूल नहीं लगा, जिसके कारण वह स्वयं ही छात्रावास से निकल गया। पैदल चलते हुए वह कांगड़ी कड़ाड़िया होते हुए भैरवगढ़ पहुंच गया, जहां एक दुकान के बाहर सोते हुए सूचना मिलने पर उसे 12 घंटों के भीतर पुलिस द्वारा सुरक्षित दस्तयाब किया गया।
▪️सराहनीय भूमिका-
चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जयंत डामोर, सउनि रमाकांत मीणा, आरक्षक 1779 रोहित वर्मा, सैनिक विक्रम मकवाना की मुख्य भूमिका रहीं।
उज्जैन से जिला ब्यूरो रिंकू सोगानी
