सरवाड़/अजमेर

 

हिंगोनिया में विधायक शत्रुघ्न गौतम ने प्रधानमंत्री की मन की बात लाइव कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की बीच देखा 

 

आज ग्राम पंचायत हिंगोनिया के चारभुजा मंदिर में बजरंग मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा व केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम लाइव देखा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:00 बजे आकाशवाणी पर प्रसारित होने वाले मां की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किया यह कार्यक्रम का 132 वा एपिसोड और वर्ष 2026 का तीसरा प्रसारण है प्रसारण है। मन की बात देश के लोगों से सीधा संवाद का मंच माना जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है यह चुनौतियां समय है जो इस पर भी राजनीति कर रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए यह देश के 140 करोड़ देशवासियों की हित से जुड़ा विशेष इनमें स्वार्थ भरी राजनीति का कोई स्थान नहीं है और कुछ लोग पेट्रोल डीजल व गैस को लेकर भ्रमण फैला रहे हैं वह गलत है हमारे पास पूरी मात्रा में पेट्रोल डीजल गैस उपलब्ध कराई जा रही है

प्रधानमंत्री ने खुशी व्यक्त की कि वह गांव-गांव में सामुदायिक स्तर पर जल संकट से निपटने के प्रयास शुरू हो गए हैं कई स्थानों पर पुराने तालाबों की सफाई की जा रही है और बरसात के पानी को सहेजने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहे हैं मोदी ने बताया कि अमृत सरोवर अभियान के तहत देश भर में लगभग 70 हजार अमृत सरोवर बनाए गए हैं

इसी दौरान कार्यक्रम में हिंगोनिया ग्राम वासियों द्वारा विधायक महोदय शत्रुघ्न गौतम व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी  का माला व साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया  और ग्रामीणों द्वारा दी गई समस्याओं का अभी समय पर निस्तारण किया गया इसी दौरान कार्यक्रम में समाजसेवी नारायण सिंह राठौड़, सरपंच घीसालाल कीर , जीएसएस अध्यक्ष महावीर पाराशर, अजीत सिंह, राम गोपाल पारीक, जम्मू मंसूरी, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन गोपाल सोनी, अमन चौधरी केकड़ी, बुथ अध्यक्ष शिवराज चौधरी गोपाल वैष्णव, नंदकिशोर जाट,  ,रणजीत केशावत, हनुमान दरोगा, श्रवण मेवाडा़, सम्रथ नाथ, रामरतन जाट,बद्री धाकड़ पिपरौली, पूर्व प्रधान बालू धाकड़ पिपरौली, धनराज किर सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

 

 

रिपोट शिवशंकर वैष्णव

Leave A Reply

Exit mobile version