श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर घंसौर में निकला भव्य चल समारोह,

श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
चल समारोह के बीच पहुंचकर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते खूब थिरके,,,

घंसौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर क्षेत्रीय यादव महासभा के तत्वावधान में मुख्यालय घंसौर में भव्य चल समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नगर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खेरमाई तिराहा से हुई,जहां दोपहर के करीब 1 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए और अलग-अलग प्रकार के वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि तथा हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की,के जयघोष के बीच आकर्षक झांकियों से सुसज्जित चल समारोह निकाला गया,जो सीधे आर आई कार्यालय के सामने पहुंचा जहां पर स्थापित श्रृद्धालुओं नें गौ माता की पूजा पाठ व माल्यार्पण किया। इसके बाद चल समारोह श्री काली माता मंदिर होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचा। यहां भगवान श्रीकृष्ण को पालकी में विराजमान कर भव्य एवं अलौकिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा नगर कृष्णमय नजर आया और चौक-चौराहों पर एक से बढ़कर कर एक संगीत मय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 4 बजे के करीब चल समारोह में श्रृद्धालुओं के बीच उपस्थित हुए और खूब थिरके।

जबलपुर के कलाकारों ने बांधा समां,,

शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल खेरमाई तिराहा पहुंचने के बाद जबलपुर से आए कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों की प्रस्तुतियों और आकर्षक झांकियों ने उपस्थित जनसमुदाय का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भगवा रंग में रंगा नजर आया नगर,,,

जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान संपूर्ण नगर भगवा रंग में रंगा नजर आया। जगह-जगह भगवा झंडे,भगवान श्रीकृष्ण के बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। शोभायात्रा के मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। इस दौरान पुलिस की चाक- चौबंद विवस्था के चलते कहीं कोई अप्रिय घटना होने की खबर निकलकर सामने नहीं आई।

Comments are closed.

Exit mobile version