इंदौर 

 

इंदौर। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान के तहत 4 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 56.8 लीटर शराब बरामद की है।

 

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन और सहायक आयुक्त अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल की टीम ने अलग-अलग जगह दबिश दी।

 

नवलखा क्षेत्र में संजू नामक व्यक्ति को 100 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा गया। छावनी में CG10-AP5192 एक्टिवा से अंकित सैनी को पकड़ा गया जिसके पास से ब्लैक एंड व्हाइट, रॉकफोर्ड और ओल्ड मॉन्क की 18 बोतल हाई रेंज विदेशी शराब मिली। रालामंडल और असरावद खुर्द में गीताबाई से 20 बियर कैन और मनीष चौधरी से 85 पाव देशी शराब बरामद की।

 

कुल 13.5 लीटर विदेशी मदिरा, 10 लीटर बियर और 33.3 लीटर देशी शराब जब्त कर चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(1)(क) के तहत केस दर्ज किया गया।

 

 

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर

Leave A Reply

Exit mobile version